{"_id":"671d55c308ded91efb0df7e2","slug":"bahadurgarhs-painting-and-chandigarhs-incense-are-making-a-splash-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110736-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ की पेंटिंग और चंडीगढ़ की धूप मचा रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ की पेंटिंग और चंडीगढ़ की धूप मचा रही धूम
Sun, 27 Oct 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 के कम्युनिटी सेंटर में चल रहे हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक उत्सव मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। मेले में हाथ से बनाए गए उत्पाद लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। मेले में बहादुरगढ़ के कलाकारों की पेंटिंग और चंडीगढ़ की धूप, अगरबत्ती की खुशबू लोगों को अपनी ओर खींच रही है।
दिन भर मेले में बच्चों, युवाओं व महिलाओं की भीड़ लगी रहती है। बच्चों के नृत्य को लोगों से खूब प्रशंसा मिली। हस्तशिल्प मेले में उत्तर प्रदेश के कारपेट, जम्मू कश्मीर का कपड़ा, सांगानेर का ब्लॉक प्रिंट, मुरादाबाद का पीतल वर्क, दिल्ली की ऑयल पेंटिंग, राजस्थानी जूती, टेराकोटा, ब्लू पॉटरी, ज्वेलरी, उड़ीसा की पट चित्रकारी, बंगाल का कपड़ा व चटाई, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान का लकड़ी से बना सामान शिल्प कला प्रेमियों को लुभा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र से विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की ओर से कई प्रकार के उत्पादों को इस सांस्कृतिक उत्सव में दर्शाया गया है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। महिलाएं और बच्चे भी यहां पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। स्टॉल पर हाथों से बने उत्पाद जैसे जूट का पर्स, बैग, बच्चों की बनाई पेंटिंग आदि काफी पसंद की जा रही हैं। 10 दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 30 अक्तूबर को रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न होगा।