फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh's mermaid Hetika Khatri became the best swimmer

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ की जलपरी हेतिका खत्री बनीं सर्वश्रेष्ठ तैराक

Sun, 05 Oct 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 05 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh's mermaid Hetika Khatri became the best swimmer
-फोटो 52 : सब जूनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता के विजेता तैराकों का सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि
बहादुरगढ़। 42वीं सब जूनियर हरियाणा राज्य तैराकी प्रतियोगिता में झज्जर की तैराक हेतिका खत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक हासिल किए। हेतिका ने लड़कियों ग्रुप-6 में प्रतिभागिता करते हुए 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बटरफ्लाई में गोल्ड मेडल हासिल किया है। सब जूनियर राज्य प्रतियोगिता का दूसरा चरण शहर की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी के स्विमिंग पूल पर किया गया।
विज्ञापन

वार वेटर्न, संग्राम मेडल विजेता महेंद्र पहलवान ने प्रतियोगिता की शुरुआत करवाई। उन्होंने विजेता तैराकों को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित मातृशक्ति ने भी विजेता तैराकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


400 मीटर फ्रीस्टाइल लड़कों के ग्रुप-3 में झज्जर के मयंक यादव ने गोल्ड और झज्जर के आरव ने सिल्वर मेडल हासिल किया। 100 मीटर बटरफ्लाई में सोनीपत के इराज ने गोल्ड और सोनीपत के अनाव मलिक ने सिल्वर मेडल पाया। 400 मीटर लड़कियों की कैटेगरी में गुरुग्राम की इरा ने गोल्ड और सना ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर बटरफ्लाई में झज्जर की शताक्षी ने गोल्ड और गुरुग्राम की मिष्ठी ने सिल्वर मेडल पाया। लड़कों के ग्रुप-4 के 100 मीटर बैकस्ट्रोक में गुरुग्राम के आयांश ने गोल्ड और झज्जर के तनिश ने सिल्वर मेडल हासिल किया। लड़कियों की कैटगरी में झज्जर की पूर्वी सहरावत ने गोल्ड और सोनीपत की मीरा ने सिल्वर मेडल पाया।
100 मीटर बटरफ्लाई में सोनीपत की रिद्धिमा ने गोल्ड और फरीदाबाद की सान्वी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 200 मीटर फ्रीस्टाइल में झज्जर की पूर्वी ने गोल्ड और सोनीपत की रिद्धिमा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। ग्रुप-5 लड़कों की कैटेगरी के 50 मीटर बैकस्ट्रोक में गुरुग्राम के कर्तव्य ने गोल्ड और विराज ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
50 मीटर बटरफ्लाई में गुरुग्राम के विराज ने गोल्ड और कर्तव्य ने सिल्वर मेडल पाया। लड़कियों की कैटेगरी की 50 मीटर बटरफ्लाई में अंबाला की रियाना ने गोल्ड और झज्जर की अवनि ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। 50 मीटर बैकस्ट्रोक में अंबाला की रियाना ने ही गोल्ड और झज्जर की अवनि ने सिल्वर मेडल हासिल किया है।
ग्रुप-6 लड़कों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक में फरीदाबाद के श्रेयस ने गोल्ड और गुरुग्राम के ओजस ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 50 मीटर बटरफ्लाई में श्रेयस ने गोल्ड और पंचकूला के अदम्य ने सिल्वर मेडल पाया। लड़कियों की कैटेगरी के 50 मीटर बैकस्ट्रोक में झज्जर की हेतिका ने गोल्ड और गुरुग्राम की मिराया ने सिल्वर मेडल पाया।
50 मीटर बटरफ्लाई में झज्जर की हेतिका ने गोल्ड और गुरुग्राम की सायरा चतुर्वेदी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। झज्जर की हेतिका ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्ड हासिल किया है। हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि एक दिन की प्रतियोगिता में प्रदेशभर के लगभग 200 तैराकों रन भाग लिया।
उन्होंने कहा कि तैराकों को ग्रासरूट से ही प्रतिभाशाली बनाने की दिशा में ये प्रतियोगिता अहम कदम है। हरियाणा तैराकी संघ के अध्यक्ष और सांसद धर्मबीर सिंह के दिशानिर्देश पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उनका कहना है कि तैराकों को प्रतियोगिता का बेहतर मंच देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का काम किया जा रहा है।

अनिल खत्री ने बताया कि 2036 ओलम्पिक की तैयारियों के मद्देनजर बेहतर तैराक तैयार करने की ये मुहिम है और 2036 ओलम्पिक में भारत के तैराक पदक भी हासिल करेंगे। इस मौके पर हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, सह सचिव सुरेश जून, देशी ढाणी निदेशक सुनील खत्री, दिनेश खत्री, बलवान कादयान आदि मौजूद रहे।

-फोटो 52 : सब जूनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता के विजेता तैराकों का सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि

-फोटो 52 : सब जूनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता के विजेता तैराकों का सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed