फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh Road is ready on one side, work will start on the other side

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक तरफ बनकर बहादुरगढ़ रोड तैयार, दूसरी तरफ काम होगा शुरू

Wed, 14 Feb 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 14 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh Road is ready on one side, work will start on the other side
झज्जर। बहादुरगढ़ की तरफ जाने वाले रमेश गैस गोदाम रोड पर एक तरफ की सड़क बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन दूसरी तरफ का काम शुरू नहीं हुआ है। पिछले 15 दिन से रोड निर्माण का काम बंद पड़ा है। अधिकारियों की मानें तो अगले सप्ताह एजेंसी दूसरी तरफ की सड़क बनाने का काम शुरू करेगी। इसके बाद तेजी से काम किया जाएगा। फिलहाल एजेंसी ने एक तरफ का पूरा रोड बनाकर तैयार कर दिया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से निर्माण हुए सीसी रोड को वाहनों के लिए खोल दिया गया है ताकि आवागमन सही हो सके। अब अगले सप्ताह दूसरी तरफ सड़क निर्माण का काम रमेश गैस रोड से शुरू किया जाएगा। ऐसे में लोगों ने नए बने सीसी रोड से आवागमन शुरू कर दिया है। यहां बता दें कि बहादुरगढ़ रोड का निर्माण पिछले 6-7 माह से चल रहा है और अब तक केवल एक तरफ का सीसी रोड बनकर तैयार हुआ है। लेट-लतीफी के चलते आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी लोगों के घरों व दुकानों के बाहर जमा हो जाता है, इस कारण लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन





पिछले कई समय से चर्चा में है बहादुरगढ़ रोड

पिछले काफी समय से बहादुरगढ़ रोड चर्चा में है। जब से रोड निर्माण का काम शुरू हुआ है, तब से आसपास के लोग परेशान हैं। पहले निर्माण शुरू हुआ तो धीमी गति से काम चला। उसके बाद यहां पर पेयजल लाइन टूटी, इस कारण पानी घरों के बाहर जमा हो गया। पिछले दिनों इसी रोड पर ट्रक धंस गया था, जिस कारण पेयजल लाइन टू्ट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसी व सांसद कर चुके दौरा

इस रोड पर तेजी से निर्माण को लेकर डीसी शक्ति सिंह और रोहतक लोकसभा से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा भी दौरा कर चुके हैं। साथ ही अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी काम समय पर पूरा नहीं हो रहा। पिछले दिनों डीसी शक्ति सिंह ने भी पत्रकारवार्ता में भी माना था कि बहादुरगढ़ रोड पर काम लेट चल रहा है। इसे जल्द बनवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।




बहादुरगढ़ रोड एक तरफ बनकर तैयार हो गया है। उसे चालू भी कर दिया है। दूसरी तरफ का काम एक सप्ताह में शुरू करवा दिया जाएगा।

सतीश कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed