{"_id":"6678aaa45619f6286c008f39","slug":"bahadurgarh-residents-will-run-against-drugs-on-31st-july-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108153-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 31 जुलाई को नशे के खिलाफ दौड़ेंगे बहादुरगढ़वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 31 जुलाई को नशे के खिलाफ दौड़ेंगे बहादुरगढ़वासी
Mon, 24 Jun 2024 04:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पूर्व एशियाड एथलीट चरण सिंह राठी भीम अवार्डी ने बताया कि खेलों के महान प्रशासक डॉ. ललित भनोट के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 31 जुलाई को सुबह 8 बजे नशे के विरूद्ध दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
यह दौड़ 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों के लिए एक किलोमीटर की होगी, जबकि 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों के लिए 3 किलोमीटर की और 18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के पुरुष व महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर की रहेगी। यह दौड़ डॉ. ललित भनोट एथलेटिक्स अकादमी सराय औरंगाबाद, सेक्टर-2 के नजदीक बहादुरगढ़ में आयोजित की जाएगी। बहादुरगढ़ की युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए इस दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस दौड़ में हजारों की संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन की सफलता के लिए अकादमी के खिलाड़ी अलग-अलग गांव में जाकर युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 1 जुलाई को स्कूलों के खुलने के बाद शिक्षण संस्थानों में भी संपर्क किया जाएगा। ताकि स्कूलों के खेल अध्यापक भी अपने खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन समय पर करवा सकें। इस दौड़ में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों और उनके अध्यापकों को टी-शर्ट दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन 1 जुलाई से शुरू होगा। इस वर्ष पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ओर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए हवन यज्ञ भी किया जाएगा। इस अवसर पर खेल जगत की महान हस्तियां पूर्व ओलंपियन, राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलों के प्रति जागरूक करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --