फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh players raised the flag in Jammu and Kashmir

Jhajjar-Bahadurgarh News: जम्मू-कश्मीर में बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Sun, 27 Jul 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 27 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh players raised the flag in Jammu and Kashmir
-फोटो 65 : विजेताओं का बहादुरगढ़ लौटने पर किया गया स्वागत। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। जम्मू-कश्मीर में नेचुरल स्ट्रॉग पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से जन्नत-ए-कश्मीर बेंच प्रेस एवं डेड लिफ्ट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। विजेताओं का बहादुरगढ़ पहुंचने पर खेल प्रशंसकों ने नोटों और फूलों की मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में 21 व 22 जुलाई को आयोजित इस प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की डेड लिफ्ट वर्गों में तिजेंद्र राठी ने 170 किलोग्राम व अमित चौधरी ने 150 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बेंच प्रेस में अमित अंतिल व विनीत दहिया ने भी 120 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। सभी विजेता खिलाड़ियों का दिल्ली-रोहतक रोड स्थित इनेलो कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। इनेलो नेता कपूर सिंह राठी व कार्यकर्ताओं ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राठी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आयोजित प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों ने जिस प्रकार से अपना दमखम दिखाया उससे युवाओं को प्रेरणा मिलनी चाहिए। विजेता खिलाड़ी तिजेंद्र राठी, अमित अंतिल, विनीत दहिया व अमित चौधरी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में यह प्रतियोगिता 50 वर्षों के बाद आयोजित हुई। इसलिए इसको लेकर उत्साह था।

प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर इनेलो जिला शहरी प्रधान रामनिवास सैनी, भगते पहलवान, पार्षद बिजेंद्र दलाल, राज सिंह वर्मा, मास्टर सुखबीर सरोहा, कंवल सिंह यादव, अनिल मदान, ओमप्रकाश डोरा, पूर्व पार्षद शशि, प्रमोद कौशिक, अरुण आसीवाल, अरविंद, मनीष सेठी, विनय राणा, भगत सिंह, अजीत दलाल, जय सिंह मलिक, देवराज गंभीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed