{"_id":"69124d20c9bdacb61a025f4a","slug":"bahadurgarh-on-high-alert-after-delhi-blasts-checking-intensified-at-tikri-and-jharoda-borders-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118834-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बहादुरगढ़ में हाई अलर्ट, टिकरी और झाड़ौदा बॉर्डर पर चेकिंग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बहादुरगढ़ में हाई अलर्ट, टिकरी और झाड़ौदा बॉर्डर पर चेकिंग तेज
विज्ञापन
फोटो 69 : बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
बहादुरगढ़। दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के नजदीक सोमवार शाम हुए ब्लास्ट के बाद बहादुरगढ़-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। थाना एसएचओ, सीआईए यूनिट व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने वाली टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।
टिकरी और झाड़ौदा बॉर्डर पर भारी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है। सीनियर अधिकारी खुद पेट्रोलिंग कर रहे हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बम निरोधक दस्ते अलर्ट पर हैं। शहर में हाई अलर्ट जारी कर झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने आमजन से सहयोग करने की अपील की है।
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद बहादुरगढ़ में टिकरी और झाड़ौदा बॉर्डर पर चेकिंग तेज कर दी गई। दिल्ली की तरफ जाने वाले हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही दिल्ली में प्रवेश करने के लिए अनुमति दी जा रही है। बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर पुलिस गाड़ियों के नंबर नोट कर उन्हें आगे की ओर भेजा जा रहा है। महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। बहादुरगढ़ में पुलिस न केवल बॉर्डर पर सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए है बल्कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सभी मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग कर रही है। आमजन से पुलिस अधिकारियों ने सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि बहादुरगढ़ दिल्ली सीमा के सभी बॉर्डरो पर पुलिस सक्रिय है। हर जगह हर वाहन की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। सभी पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं और सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई करें। सभी होटल और धर्मशालाओं की चेकिंग की जा रही है। अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर बुला लिया गया है।