फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh News, Hindi News, Jaat Andolan, Security, Jhajjar

बहादुरगढ़ की सुरक्षा सीआरपीएफ के हवाले, अभी हालात सामान्य

Fri, 18 Mar 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Fri, 18 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh News, Hindi News, Jaat Andolan, Security, Jhajjar
थाने में खड़ी फायर ब्रिगेड - फोटो : Bureau

जाट आरक्षण आंदोलन की सुगबुगाहट फिर तेज होने के चलते जिला प्रशासन ने शहर में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए शहर में अर्द्घसैनिक बल तैनात किए गए हैं। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। बृहस्पतिवार सुबह बहादुरगढ़ में सीआरपीएफ की एक कंपनी ने दस्तक दी।

विज्ञापन


शहर में दो हजार अर्द्घ सैनिक बल ठहराए गए हैं। थाना शहर व झज्जर रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में सीआपीएफ के जवान ठहरने हैं। प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव व शहर के वार्डों में जाकर लोगों को भाईचारा बनाए रखने, अमन शांति व सौहार्द कायम रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। लोगों से अपील कर रहे हैं कि उन्हें कहीं कोई अराजकता करता दिखाई दे या गलत अफवाह फैलाता नजर आए तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें, ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


 बहादुरगढ़ में स्थिति सामान्य
आरक्षण मसले को लेकर जाटों के अल्टीमेटम की तीन दिन की अवधि खत्म होने के बाद से अब तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। आरक्षण आंदोलन में सक्रिय रहे लोग स्वयं प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर सरकार तक आवाज पहुंचाने की बात कह चुके हैं। वो यह आश्वासन भी दे चुके हैं कि वे किसी भी तरह के उपद्रव करने वाले का साथ नहीं दंगे। साथ ही आंदोलनकारियों ने निर्दोषों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियारों से लैस जवान
दिल्ली से सटा बहादुरगढ़ क्षेत्र काफी संवेदनशील है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना न होनेे देने के लिए प्रशासन व पुलिस अधिकारी हर परिस्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा के लिहाज से सार्वजनिक स्थानों, पुलिस स्टेशनों पर पहरा कड़ा किया गया है। हथियारों से लैस अर्द्घ सैनिक बल के अलावा अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध दिखाई देने वालों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। थाना शहर व थाना सदर में एहतियातन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी खड़ी की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed