{"_id":"56ec55494f1c1b4c5f8b4883","slug":"bahadurgarh-news-hindi-news-crime-fire-jhajjar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकर मार्केट में जूतों की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकर मार्केट में जूतों की दुकान में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
जली हुई दुकान
- फोटो : Bureau
शहर की शंकर मार्केट में जूतों की एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग किन कारणों के चलते लगी है इसको लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ। लेकिन किसी शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। कसार निवासी दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि उसने शंकर मार्केट में किराये पर दुकान ले रखी है।
विज्ञापन
वह उसमें जूतों का कार्य करता है। दुकान में काफी सामान उसने स्टोर करके रखा हुआ था। बृहस्पतिवार की देर शाम को दुकान बंद कर गया था, लेकिन रात करीब एक बजे उसके पड़ोसी दुकानदार ने उसे फोन पर बताया कि उसकी दुकान से धुआं उठ रहा है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उससे पहले ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग बुझाई जा ही थी।
विज्ञापन
अशोक ने बताया कि उसकी दुकान में फिलहाल बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। यहां रखा कई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर थाना शहर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर आग लगने के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया। दुकान संचालक अशोक ने पुलिस में शिकायत देकर प्रशासन से इस मामले में उचित मदद की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि वह दुकान के सहारे से ही अपने परिवार का गुजारा चला रहा था, लेकिन अब आग की वजह से सारा सामान जलने से उसके सामने दिक्कतें भी आन खड़ी हो गई।
विज्ञापन
कई दुकानों के शटर उखड़े
कई दुकानों के शटर उखड़े जूतों की जिस दुकान में आग लगी थी उसके साथ में कई अन्य दुकानें भी है। लेकिन आग के दौरान आसपास की दुकानों के शटर भी उखड़ गए। जिससे पड़ोस के लोगों को भी कुछ नुकसान हुआ है। दिनभर यहां शटर ठीक करवाने का कार्य दुकानदार करवाते दिखे। बताया गया है कि जूतों में आग लगने से दुकान के अंदर गैस जैसा प्रेशर बन गया था जिसके कारण कई शटरों को भी नुकसान पहुंचा।