फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh Nafe Singh murder case, CBI interrogates three accused in jail, case of contract killing

बहादुरगढ़ का नफे सिंह हत्याकांड: सीबीआई ने जेल में बंद तीन आरोपियों से की पूछताछ, कांट्रेक्ट किलिंग का मामला

Wed, 15 May 2024 08:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 15 May 2024 08:51 PM IST
सार

पिछले दो सप्ताह से सीबीआई बहादुरगढ़ में लगातार केस से संबंधित आरोपियों और गवाहों के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ में जुटी हुई है। पूछताछ में सीबीआई टीम को पता चला है कि यह कोई गैंगवार नहीं बल्कि कांट्रेक्ट किलिंग का मामला है। नफे सिंह राठी की 25 फरवरी की शाम 5 बराही फाटक के नजदीक नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन दलाल की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Bahadurgarh Nafe Singh murder case, CBI interrogates three accused in jail, case of contract killing
नफे सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ में ढाई महीने पहले बराही रेलवे फाटक के पास हुई इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले को सुलझाने के लिए बुधवार को सीबीआई की टीम ने केस में झज्जर जेल में बंद तीन आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में सीबीआई टीम को पता चला है कि यह कोई गैंगवार नहीं बल्कि कांट्रेक्ट किलिंग का मामला है। अब सीबीआई ने इस दिशा में जांच तेज कर दी है। साथ ही केस भी सीबीआई कोर्ट पंचकूला को ट्रांसफर हो गया है। पहले यह केस बहादुरगढ़ कोर्ट में था। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह से सीबीआई बहादुरगढ़ में लगातार केस से संबंधित आरोपियों और गवाहों के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ में जुटी हुई है। बुधवार को सीबीआई टीम ने झज्जर जेल में बंद वारदात के तीन आरोपियों आशीष, सौरव और धर्मेंद्र से भी पूछताछ की। आरोपियों ने सीबीआई टीम को पूछताछ में बताया है कि मामला गैंगवार का नहीं है। बल्कि कांट्रेक्ट किलिंग का है, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वारदात के पीछे कौन है।
विज्ञापन


उन्हें तो यह वारदात अंजाम देने के लिए कहा गया था। हालांकि घटना के तीन दिन बाद कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंगस्टर ने घटना की जिम्मेवारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की थी। वारदात में गाड़ी उपलब्ध करवाने वाले आरोपी धर्मेंद्र निवासी बिजवासन से सीबीआई ने गहन पूछताछ की। सीबीआई को आरोपियों से कई अहम सुराग भी मिले है। अब सीबीआई ने आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई है। संभावना जताई जा रही है कि सीबीआई केस को सुलझाने के करीब पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नफे सिंह राठी की 25 फरवरी की शाम 5 बराही फाटक के नजदीक नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन दलाल की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। जबकि उनके भांजे संजय और गनमैन संजीत कबलाना गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में लाइनपार थाना पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, कर्मवीर राठी के पुत्र कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम के पुत्र सतीश नंबरदार, उनके भतीजे  राहुल और गौरव, नप के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, कांग्रेस नेता विजेंद्र राठी, संदीप राठी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। केस को लेकर एसआईटी सभी से पूछताछ कर चुकी है। 

यह बोले स्व. नफे के पुत्र
स्व. नफे सिंह के पुत्र जितेंद्र राठी का कहना है कि मेरे पिता की हत्या को ढाई महीने बीत गए है लेकिन अभी तक केस सुलझ नहीं पाया है। साजिशकर्ता खुलेआम घूम रहे हैं। उनको राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। 


मामले में फरार है दो आरोपी 
नफे सिंह हत्याकांड में पुलिस ने गोवा से दो शूटर को गिरफ्तार किया था। इनमें आशीष और सौरव शामिल थे। दो शूटर नकुल सांगवान और अतुल प्रधान फरार है। इनसे पूछताछ के बाद हत्याकांड को अंजाम देने के लिए गाड़ी उपलब्ध करवाने के आरोप में बिजवासन के रहने वाले धर्मेंद्र को काबू किया गया था। पिछले महीने लाइनपार थाना पुलिस दिल्ली की मंडोली जेल से नंदू गैंगस्टर के करीबी अमित गुलिया से भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed