फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh-Delhi road closed, people upset due to jam

बहादुरगढ़-दिल्ली मार्ग बंद, जाम से लोग परेशान

Mon, 30 Nov 2020 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh-Delhi road closed, people upset due to jam
Bahadurgarh-Delhi road closed, people upset due to jam - फोटो : Bahadurgarh
पंजाब से चलकर बहादुरगढ़ में टीकरी बार्डर पर डटे किसानों और पुलिस के बीच तीसरे दिन भी तनातनी बरकरार रही। रविवार को टीकरी बार्डर पर पूरा दिन किसानों ने शांति पूर्वक धरना-प्रदर्शन जारी रखा। किसानों की भीड़ न केवल टीकरी बार्डर पर लगातार बढ़ती जा रही है बल्कि बहादुरगढ़ बाईपास पर भी 15 किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह जाम है। हालांकि रविवार को दिल्ली पुलिस ने अन्य दिनों की तरह बहादुरगढ़ से दिल्ली की तरफ जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया। वाहन चालकों को भी परेशान होते हुए निजामपुर बॉर्डर से दिल्ली में जाना पड़ रहा है। झाड़ौदा बॉर्डर भी बंद है।
विज्ञापन

तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों का गुस्सा उफान पर है। दिल्ली पुलिस की तरफ से किसानों को दिल्ली में किसी तरह प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके चलते टीकरी बार्डर पर ही किसान धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली-हरियाणा सीमा पर न केवल दिल्ली पुलिस बल्कि सीआरपीएफ, सीआईएसएफ व बीएसएफ मोर्चा संभाले हुए है। माहौल पूरी तरह तनाव पूर्ण है। किसानों का कहना है कि वे किसी भी सूरत में बुराड़ी में नहीं जाएंगे। वह केवल दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही पहुंचकर दम लेंगे। वहीं पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह यहां से नहीं हटेंगे, क्योंकि सरकार ने जो तीन कानून बनाए है वह किसानों के हक में तो नहीं है। ऐसे में सरकार तीनों कानूनों को रद्द करे।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने आम लोगों का बार्डर से आना-जाना किया बंद
रविवार को दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़-दिल्ली सीमा पर लगाए गए नाके से लोगों का आना-जाना बंद कर दिया। ऐसे में टीकरी बार्डर के आसपास दुकान चलाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि सरकार को किसानों के साथ बातचीत करते हुए इस मसले का कोई हल निकालना चाहिए। इससे आम नागरिक पूरी तरह दुविधा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ से मेट्रो की सेवाएं पूरी तरह से बहाल
किसान आंदोलन के दौरान पिछले कई दिनों से बहादुरगढ़ में बंद हुई मेट्रो सेवा रविवार को सुचारु हो गई। रविवार को मेट्रो सुबह आठ बजे शुरू होती है जोकि अपने निर्धारित समय से चालू कर दी गई। यह बहादुरगढ़ वासियों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार को बहादुरगढ़ के तीनों स्टेशनों से मेट्रो में यात्री सवार हुए और अब लगातार यह सेवा चलती रहेगी। दिल्ली जाने वालों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।

इन बॉर्डर से आ-जा सकते हैं वाहन चालक
दिल्ली से हरियाणा व हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने के लिए वाहन चालकों को टीकरी बार्डर व झाड़ौदा बार्डर से इंट्री नहीं है। वहीं वाहन चालक दिल्ली में प्रवेश के लिए निजामपुर बार्डर, निजामपुर गढ़ी बार्डर वाया बामनोली, जोन्ती, पंजाब खोड़, कुतुबगढ़ वाया सोहटी, ईस्सरहेड़ी, कैर-मुंढैला, गुभाना व ढांसा बार्डर व देहात में से जाने वाले रास्ते का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed