फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bahadurgarh admin given 23 notice on plastic storage

अवैध प्लास्टिक भंडारण में शामिल 23 लोगों को थमाए नोटिस

Tue, 01 Nov 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
bahadurgarh admin given 23 notice on plastic storage
बहादुरगढ़। एनजीटी द्वारा गठित कमेटी ने सोमवार को खंड के गांव बामनौली का दौरा किया। जिला प्रशासन द्वारा अवैध रूप से प्लास्टिक वेस्ट करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का मौके पर जायजा लिया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध प्लास्टिक भंडारण में शामिल 23 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। कमेटी में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज रोहतक ममता सिंह, डीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसपी वसीम अकरम, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी शामिल रहे। एडीजीपी ममता सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए एनजीटी द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की अनुपालना कराना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। एनजीटी गाइडलाइन की अवहेलना करने वालों पर तत्काल और ठोस कानूनी कार्यवाई अमल में लाई जाए। इस दौरान जिला प्रशासन ने एडीजीपी को बताया कि बामनौली में अवैध रूप से प्लास्टिक वेस्ट भंडारण कार्य के 23 को नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी के खिलाफ विशेष पर्यावरण अदालत फरीदाबाद में कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी। वेस्ट भंडारण के लिए बनाए गए अवैध निर्माण को भी विभागीय टीमों द्वारा गिरा दिया गया है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है। नियमित रूप से निगरानी करने को कहा गया है। डीसी ने मौके पर मौजूद डीटीपी और प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों को बचा हुआ कूड़ा करकट साफ करने के निर्देश दिए और इस सफाई कार्य पर होने वाले खर्चा भी नियमों की अवहेलना करने वालों से लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed