{"_id":"665f97d0e56219f5b6055fc4","slug":"badlis-result-came-first-and-bahadurgarhs-result-came-last-at-6-pm-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110836-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली का सबसे पहले और बहादुरगढ़ का सबसे अंत में शाम 6 बजे आया परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली का सबसे पहले और बहादुरगढ़ का सबसे अंत में शाम 6 बजे आया परिणाम
Wed, 05 Jun 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। रोहतक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झज्जर में चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। मंगलवार को स्थानीय राजकीय पीजी नेहरू कालेज परिसर में शांति पूर्ण तरीके से मतगणना प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। दिनभर काउंटिंग की प्रभावी रूप से मॉनिटरिंग की गई। 18वीं लोकसभा के लिए रोहतक लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने जीत हासिल की।
मतगणना का काम राजकीय नेहरू कॉलेज में सुबह 8 बजे शुरू हुआ। इससे पहले सुबह 7 बजे से ही मतगणना के लिए एजेंट, कर्मचारियों का आना शुरू हो गया था। कड़ी जांच के बाद ही अधिकृत एजेंट, कर्मचारियों को मतगणना केंद्र में जाने दिया गया। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई और पहला रूझान साढ़े 9 बजे आया। बहादुरगढ़ विधानसभा का 23 राउंड, बादली की 15 राउंड और झज्जर व बेरी की 19-19 राउंड में मतगणना हुई। सबसे पहले बादली विधानसभा की गिनती का काम पूरा हुआ। उसके बाद बेरी और झज्जर विधानसभा की गिनती पूरी हुई, लेकिन बहादुरगढ़ विधानसभा के राउंड अधिक होने के चलते सबसे लेट गिनती का काम पूरा हुआ। शाम छह बजे जाकर गिनती का काम पूरा हुआ। उसके बाद फाइनल परिणाम जारी किया गया। खुद डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मतगणना केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। बहादुरगढ़ मतगणना केंद्र में मतगणना धीमी होने के चलते उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर मतगणना पूरी करने के निर्देश भी दिए। जिले की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी को यहां से 167617 मतों की लीड हासिल हुई। झज्जर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा को 82682 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्धी भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद्र शर्मा को 39297 मत मिले। इसी प्रकार बेरी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा को 86755 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद्र शर्मा को 31111 मत मिले। इसी प्रकार बादली विस से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा को 83979 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद्र शर्मा को 37032 मत मिले। बहादुरगढ़ विस से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा को 80655 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद्र शर्मा को 59014 मत मिले। जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का समाचार आया, वैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की।
मतगणना केंद्र पर रहे कड़े सुरक्षा प्रबंध
मतगणना केंद्र पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। बहादुरगढ़ की तरफ जाने वाले मार्ग को पुल से आगे बंद किया गया था। वाहनों को कैमलगढ़ रोड से गुजारा गया। इसी तरह बहादुरगढ़ की तरफ से राशनवाला चौक से मार्ग को डायवर्ट किया गया था। मतगणना केंद्र के बाहर व अंदर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा शहर के दिल्ली गेट, अग्रसेन चौक, ओवरब्रिज के पास काफी संख्या में पुलिस बल नाके पर तैनात किया गया था। मतगणना केंद्र के मुख्य गेट पर भी चेकिंग कर अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
मायूस नजर आए भाजपाई
मतगणना केंद्र में काफी संख्या में भाजपाई एजेंट बने थे। ऐसे में जैसे-जैसे चुनाव के परिणाम आने लगे तो भाजपाई मायूस नजर आए। उनके चेहरे पूरी तरह से उतरे हुए थे।
कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा मतगणना केंद्र पर पहुंचे
कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा दोपहर को राजकीय नेहरू स्थित मतगणना केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने मिल रहे रूझानों पर खुशी जाहिर की और विजय चिन्ह भी बनाया।
अधिकारियों ने लिया जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी शक्ति सिंह एडीसी सलोनी शर्मा स्वयं मतगणना केंद्रों का जायजा लेने के साथ ही हर जरूरी गतिविधि पर पैनी नजरें रखे हुए थे। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से झज्जर जिला की मतगणना के लिए नियुक्त किए गए मतगणना पर्यवेक्षक गिरीश चंद्रा सिंह और पवन कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। दोनों पर्यवेक्षकों ने बारी-बारी से बादली, बहादुरगढ़, बेरी और झज्जर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी मतगणना कार्य की मॉनिटरिंग की। देर शाम तक चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने पर मतगणना से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता का आभार जताया। एआरओ एवं एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एआरओ एवं एसडीएम बादली सतीश यादव, एआरओ एवं एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल और सहायक रिटर्निंग अधिकारी बेरी एवं एसडीएम रविंद्र मलिक द्वारा अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में सजगता व सतर्कता से मॉनिटरिंग की गई।
मतगणना के दौरान इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर आईपीएस शुभम सिंह, डीएमसी परवेश कादियान, एसीपी शमशेर सिंह, अनिल कुमार, धर्मबीर सिंह, गुलाब सिंह, डीआरओ प्रमोद चहल, डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़, डीआईओ अमित बंसल उपस्थित रहे।