फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Babra's middle and Madana Khurd's primary schools became district toppers.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाबरा का मिडिल और मदाना खुर्द का प्राइमरी स्कूल बना जिला टॉपर

Sat, 16 Mar 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 16 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Babra's middle and Madana Khurd's primary schools became district toppers.
मुख्यमंत्री स्कूल सौन्दर्यीकरन में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाबरा को जिले में प्रथम स्थान ।स्त्
झज्जर। मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने परिणाम जारी कर दिया है। इसमें झज्जर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाबरा को मिडिल और राजकीय प्राइमरी स्कूल मदाना खुर्द को प्राइमरी में पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन

दोनों स्कूलों को जिले में अपनी-अपनी कैटेगरी में प्रथम स्थान मिलने पर एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने भी संबंधित बीईओ को पत्र जारी कर संबंधित डीडीओ से पुरस्कार राशि ड्रा कराने के निर्देश दिए हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाबरा विद्यालय के सामाजिक विज्ञान अध्यापक सुनील कौशिक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले में प्रथम रहने पर स्कूल को एक लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। अब विद्यालय राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में भाग लेगा। राज्य स्तर पर प्रथम रहने वाले विद्यालय को तीन लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त होता है। विद्यालय के प्रथम आने पर पूरे स्कूल और बाबरा गांव में खुशी का माहौल है। इस मौके पर विद्यालय के मुखिया अशोक कादयान, एसएमसी प्रधान पवन कुमार, सरपंच प्रतिनिधि जोगिंद्र तंवर, सुदेश देवी, इंद्रपाल शास्त्री, वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार, जसवंत सिंह, सुनील देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed