फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   B. Satish Balan became the first Commissioner of Police of Jhajjar.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बी. सतीश बालन बने झज्जर के पहले कमिश्नर ऑफ पुलिस

Sun, 10 Mar 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Mar 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
B. Satish Balan became the first Commissioner of Police of Jhajjar.
झज्जर। झज्जर कमिश्नरेट बनाने की अधिसूचना जारी होने के साथ ही यहां पर सरकार ने पुलिस अधिकारियों की तैनाती भी शुरू कर दी है। कमिश्नर ऑफ पुलिस सोनीपत बी. सतीश बालन को झज्जर का पहला कमिश्नर ऑफ पुलिस बनाया गया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं एसपी डॉ. अर्पित जैन को डीसीपी बनाया गया है। उनको डीसीपी झज्जर और डीसीपी हैडक्वार्टर का चार्ज भी दिया गया है। इसके अलावा आईपीएस मयंक मिश्रा को डीसीपी बहादुरगढ़ लगाया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने दो दिन पहले ही झज्जर को कमिश्नरेट बनाने की अधिसूचना जारी की थी। इसके अलावा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से पुलिस महानिदेशक को पत्र जारी कर कमिश्नरेट में बैठने वाले अधिकारियों के स्वीकृत पदों की सूचना भी जारी कर दी थी। इसके बाद शनिवार को तीन नियुक्तियां भी कर दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट में एक कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद के अलावा तीन डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद रहेंगे। इसके अलावा सहायक जिला ऑटोर्नी के 4 पद होंगे। इसके अलावा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ, एग्जीक्यूटिव क्लेरिकल कैडर, जनरल ड्यूटी के विभिन्न 212 पद होंगे। अब पुलिस आयुक्त ही मैजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन



सरकार ने सत्र में की थी घोषणा
प्रदेश सरकार ने इस बजट सत्र के दौरान ही झज्जर को कमिश्नरेट बनाने की घोषणा की थी। इससे पहले एनसीआर में आने वाले सभी जिले कमिश्नरेट बन चुके थे। केवल झज्जर ही बाकी था। उसे भी बजट सत्र में सरकार ने घोषित कर दिया था। उसकी अधिसूचना भी शुक्रवार को जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed