{"_id":"650214e6a9e3d57c640538f4","slug":"ayushman-bhava-plan-will-keep-health-healthy-arvind-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-3485-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत को दुरुस्त रखेगी आयुष्मान भव: योजना : अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत को दुरुस्त रखेगी आयुष्मान भव: योजना : अरविंद
Thu, 14 Sep 2023 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। भव्य कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भव: अभियान की शुरूआत हुई। सोमवार को राष्ट्रपति ने इस योजना का वर्चअल शुभारंभ किया। सरकारी अस्पतालों में कार्यक्रम का आयोजन कर इसका प्रसारण दिख्राया गया। लघु सचिवालय में रोहतक सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने फीता ाकाटकर इसका शुभारंभ किया।
सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश के प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक निर्बाध रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आयुष्मान भव: अभियान कारगर साबित होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचेंगी और लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके उनकी बीमारियों का इलाज करवाना सुनिश्चित करेंगी। आयुष्मान योजना से वंचित लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य भी पूरा किया जाएगा।
लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद डॉ अरविंद शर्मा का उपायुक्त शक्ति सिंह ने स्वागत किया। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को स्वस्थ रखने के लिए आयुष्मान भव: योजना की सौगात दी है। इस योजना से देश और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करके लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उन्होंने लोगों से दो अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि डॉ अरविंद शर्मा और डीसी शक्ति सिंह ने रक्तदान शिविर का अवलोकन करते हुए रक्तदाताओं को बैज लगाकर उत्साह वर्धन किया। रक्तदान शिविर में 23 युवाओं ने रक्तदान किया। साथ ही प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए सराहनीय कार्य करने पर 25 निक्षा मित्रों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में एडीसी सलोनी शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य को 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
2.63 हजार लोगों के बने आयुष्मान कार्ड, 32 हजार उठा चुके लाभ
डीसी शक्ति सिंह ने मुख्य अतिथि सांसद डॉ अरविंद शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भव: योजना का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। जिला में वर्तमान में 3.58 लाख 634 लाभार्थी हैं। जिनमें 2 लाख 63 हजार 562 आयुषमान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिनमें से 32 हजार से ज्यादा लाभार्थियों ने योजना का लाभ उठाया है। योजना के पात्र व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच के अलावा सभी टेस्ट किए जा रहे हैं,ताकि बीमारी पता लगते ही उनका इलाज संभव हो सके।
आयुष्मान सभाएं भी होंगी
वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. टीएस बागड़ी ने बताया कि इस अभियान के तहत ही 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान सभाओं का आयोजन भी किया जाएगा। आयुष्मान आपके द्वार के तहत गांव, खण्ड एवं जिला स्तर पर आयुष्मान भारत चिरायु स्कीम के 1.80 लाख रुपये तक आय वाले परिवारों के निशुल्क तथा 3 लाख रुपए तक की आय वाले परिवारों से 1500 रुपए प्रति परिवार प्रति वर्ष लेकर नागरिकों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे।
लोगों को ये मिलेंगी सुविधाएं
उन्होंने कहा कि इनमें मधुमेह, बीपी, कैंसर, मुंह, सरवाइकल, तपेदिक, कुष्ठ रोग, संक्रामक रोग, मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य, प्रतिरक्षण, आंखों की जांच जैसे स्वास्थ्य कार्य किए जाएगें। आंगनबाड़ी और सरकारी स्कूलों के 18 साल तक के सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके अलावा आयुष्मान ग्राम पंचायत व वार्ड पंचायत में 5 साल से ऊपर के योग्य व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाई जाएगी।