फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ayurvedic system of medicine is popular in the world: Dr. Ashwini

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति दुनिया में लोकप्रिय : डॉ. अश्विनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic system of medicine is popular in the world: Dr. Ashwini
24jjrp06- मुख्य अतिथि डॉ. हरपाल बधवार का सम्मान करते हरियाणा आयुर्वेद सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अश
झज्जर। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का 120वां वार्षिक उत्सव हरियाणा आयुर्वेद सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी गौतम की अध्यक्षता में स्थानीय इकाई ने मनाया। मुख्य अतिथि महम से सत्या आयुर्वेद महाविद्यालय के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट व प्रिंसिपल डॉ. हरपाल बधवार रहे।
विज्ञापन

रोहतक के अष्टांग आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सक व पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ संजय जाखड़ ने मेंटल हेल्थ व पंचकर्म पर आख्यान दिया। पश्चिमी दिल्ली से आए नाड़ी विशेषज्ञ अवधेश दूबे ने नाड़ी परीक्षण की जानकारी दी।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने आयुर्वेद विधि और औषधियों से चिकित्सा करने की सलाह दी। डॉ. अश्विनी कुमार गौतम ने अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन संगठन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति दुनिया में जिस लोकप्रियता व अनुसंधान के मुकाम पर है वहां पहुंचने में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के प्रयासों का ही अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राकेश गर्ग ने सभी पद्धतियों के चिकित्सकों से आपसी तालमेल बनाने की बात पर बल देते हुए कहा कि कोई एक पैथी या पद्धति अपने में संपूर्ण नहीं है। सबका सम्मान किया जाना चाहिए। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने कम्युनिटी मेडिसिन और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर झज्जर इकाई के अध्यक्ष डॉ. नरेश दलाल, उपाध्यक्ष डॉ. पवन राज्याण, सचिव डॉ. रवि गोदारा, सह-सचिव डॉ. विजय ककरवाल, सतत चिकित्सा शिक्षा संयोजक डॉ. सुनील सैनी, संरक्षक डॉ. रवींद्र मलिक, महिला अध्यक्ष डॉ. ज्योति गोदारा, सह कोषाध्यक्ष डॉ. अरुण सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed