{"_id":"69309ca2d5e47e58930adb79","slug":"awareness-was-created-about-the-pm-surya-ghar-yawareness-was-created-about-the-pm-surya-ghar-yojanaojana-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119308-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएम सूर्यघर योजना के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएम सूर्यघर योजना के बारे में किया जागरूक
Thu, 04 Dec 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : लोगों को सूर्य नगर योजना के बारे अवगत कराते बिजली कर्मचारी। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी आमजन को दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य एक लाख गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है। इसके तहत आमजन को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
इसमें मुख्यतौर पर 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले लाभार्थियों को दो किलोवाट तक 60 हजार रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार व 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। इससे औसत मासिक 300 यूनिट तक मुफ्त उत्पादन होगा। वहीं 1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक आय वालों को 2 किलोवाट तक 60 हजार रुपये सब्सिडी केंद्र सरकार व 20 हजार रुपये सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। इसी प्रकार 3 लाख रुपये से अधिक आय वालों को 3 किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट तक आवासीय क्षेत्र में सोलर लगवाने के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद जसबीर सैनी, पार्षद राजेश मकडौली, जेई बिजेंद्र सिंह, जेई प्रवीण, सन्नी लाइनमैन, नवीन लाइनमैन, रवि, नीरज, कप्तान, ऋषि आदि मौजूद रहे।