{"_id":"631392b1dad3613d55233e45","slug":"awareness-rally-taken-out-under-nutrition-month-in-rohad-village-bahadurgarh-news-rtk656999164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहद गांव में पोषण माह के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहद गांव में पोषण माह के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
बहादुरगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गांव रोहद की चौपाल में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह के अंतर्गत शनिवार को कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम हुए। इसमें गर्भवती महिलाओं के अलावा बच्चों, किशोरियों व अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया। यह कार्यक्रम सीडीपीओ सरोज की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सुपरवाइजर संजू, सामाजिक कार्यकर्ता रानी के अलावा कई आंगनबाड़ी वर्कर भी मौजूद रहीं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेते रहने के लिए जहां प्रेरित किया। वहीं एनीमिया से बचाव को लेकर भी बेटियों व बच्चों को भी खानपान पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम दौरान कई गभर्वती महिलाओं की गोद भराई करवाई गई। उन्हें पौष्टिक आहार भी दिया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शनिवार को रोहद गांव में जहां जागरूकता संगोष्ठी हुई। वहीं रेसिपी कम्पीटिशन, रैली व गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीडीपीओ सरोज ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य एवं खानपान को लेकर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन लेते रहने व समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से इन दिनों पोषण माह के तहत सभी आंगनबाड़ी केद्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। गांव में जनजागरूकता रैली भी निकाली जा रही है। इसमें आंगनबाड़ी वर्कर, सहायकों के अलावा गांव की अन्य महिलाएं भी बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं। गोद भराई कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं का सम्मान भी विभाग की ओर से किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत सीडीपीओ सरोज, सुपरवाइजर संजू, सामाजिक कार्यकर्ता रीना व आंगनबाड़ी वर्करों ने कई सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता संदेश दिया। साथ में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना समेत कई अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया।