फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Awareness camp organized for prevention of TB

Jhajjar-Bahadurgarh News: टीबी की रोकथाम के लिए लगाया जागरूकता शिविर

Sun, 19 May 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Awareness camp organized for prevention of TB
फोटो 62 जी वी स्कूल में टी बी की जांच करते डाक्टर
बहादुरगढ़। लाइन पार स्थित जीवी स्कूल में शनिवार को अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेताजी नगर की तरफ से टीबी रोग की रोकथाम और जागरूकता के लिए निशुल्क बीसीजी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाॅ. निशांत ने किया। शिविर में एएनएम मंजू ने टीकाकरण किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डां मधुप सेठी ने बताया कि 18 से 60 वर्ष तक के व्यस्क जिनका बीएमआई 18 केजी प्रति स्क्वेयर मीटर या उससे कम है, डायबिटीज के मरीज, धुम्रपान करने वाले, पिछले पांच वर्षों के टीबी मरीजों व उनके संंपर्क में आने वाले लोगों व परिवार के सदस्यों का टीकाकरण किया जा रहा है। अर्बन हेल्थ कन्सलटेंट डाॅ. गगन जैन और डाॅ. निशांत ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे बढ़ चढ़कर बीसीजी टीकाकरण कराएं। मौके पर सतीश शर्मा, कुसुमलता, दीप्ति, उपेन्द्र, राकेश, आशा वर्कर मनजीत, मीना, नीतू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed