फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Auto will now stand near the old court premises, jhajjar news

अब पुराना कोर्ट परिसर के नजदीक खड़े हो सकेंगे आटो

Fri, 03 Feb 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Fri, 03 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

झज्जर मोड़ पर अब सवारी तिपहियों (आटो) की किचकिच से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। आटो रिक्शाओं की भीड़ से होने वाली परेशानी जल्द ही खत्म हो जाएगी। पुलिस ने झज्जर मोड़ और पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के पास खड़े होने वाले तिपहियों के लिए अब अलग स्थान निर्धारित कर दिया है।
झज्जर मोड पर आटो की भीड़ के कारण दूसरे वाहन चालकों को बहुत परेशानी होती थी। दरअसल, इन आटो के चालक यात्री बैठाने के लिए अपनी इन गाड़ियों को बेतरतीब ढंग से पार्क कर देते थे। इससे जाम लग जाता था। इस समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार टैक्सी स्टैंड बनाने की दिशा में काम किया जा रहा था, लेकिन उन्हें शहर में कहीं भी कोई स्थान ऐसा नहीं मिल रहा था जोकि टैक्सी पार्क होने के काम आ सके। आखिरकार पुलिस की यह कोशिश शुक्रवार को पूरी हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने पुराना कोर्ट परिसर की तरफ खाली पड़े स्थान पर टैक्सी स्टैंड बना दिया है। अब यहां पर टैक्सी पार्क होंगी। यहीं से लोगों को टैक्सियों में बैठकर अपने गंतव्य की ओर जाना होगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस प्रभारी संदीप हुड्डा व एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि झज्जर मोड़ व रोहतक रोड पर इन टैक्सियों व आटो के खड़े होने के बाद जाम की स्थिति बन जाती थी। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अब पुराना कोर्ट परिसर की ओर इन वाहनों को खड़ा करने का स्थान निश्चित किया है। इससे यहां पर सड़कें खुली रहेंगी और हर राहगीर को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। साथ ही रेस्ट हाउस के बाहर भी काफी गाड़ियां खड़ी रहती थी अब वह गाड़ियां भी उक्त स्थान पर ही पार्क होंगी। वहीं से यात्री इन वाहनों में सवार होंगे और अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। हुड्डा का कहना है कि लोगों की सहूलियत को देखते हुए ही यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed