{"_id":"6a47ab6edf8475c7300b9a5e","slug":"auto-rickshaw-drivers-were-given-a-message-regarding-traffic-rules-and-de-addiction-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-125075-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑटो चालकों को यातायात नियमों और नशा मुक्ति का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑटो चालकों को यातायात नियमों और नशा मुक्ति का दिया संदेश
Fri, 03 Jul 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 84 : ऑटो चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते निरीक्षक सतीश कुमार। स्रोत पुलि
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। पुलिस ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर शहर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे आयोजित कार्यक्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने ऑटो चालकों को यातायात नियमों के पालन और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने और वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि नशे में वाहन चलाना कानून का उल्लंघन होने के साथ चालक और अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने किसी भी परिस्थिति में नशा कर वाहन नहीं चलाने की अपील की।
चालकों को वाहन के आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखने, नियमित फिटनेस जांच कराने और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। साथ ही सड़क पर अनुशासन बनाए रखने और जिम्मेदारी से वाहन चलाने का आह्वान किया गया। झज्जर पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात के लिए ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।