{"_id":"585c1c734f1c1b501ae39a02","slug":"auto-collision-injured-four-women-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो टकराए, चार महिलाएं घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो टकराए, चार महिलाएं घायल
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बृहस्पतिवार की सुबह हुई दो आटो की टक्कर में चार महिलाएं घायल हो गई। घायलों को बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पटेल नगर की निवासी रेणु, नीतू, नीलम व विकास नगर निवासी रमता बृहस्पतिवार की सुबह आटो में सवार होकर एचएसआईडीसी में ड्यूटी पर जा रही थी। उनका आटो एचएसआईआईडीसी में पहुंचा ही था कि वहां सामने से आ रहे आटो के साथ उनके थ्रीव्हीलर की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में महिलाएं चोटिल हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन