फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   attempt made to sell ancestral house of freedom fighter and first CM in Jhajjar, daughter-in-law said

Haryana: पहले CM के पुश्तैनी मकान व प्लाट को लेकर विवाद, 2 बार बेचने का हुआ प्रयास; पुत्रवधु बोलीं- बिकाऊ नहीं

Fri, 11 Apr 2025 08:41 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 11 Apr 2025 08:41 AM IST
सार

हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री बेरी गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म 26 जनवरी 1918 हो हुआ था। बेरी गांव में आज भी उनकी पुश्तैनी विरासत है, जिसमें 300 गज का एक प्लाट है, जो कि खाली पड़ा है।

विज्ञापन
attempt made to sell ancestral house of freedom fighter and first CM in Jhajjar, daughter-in-law said
हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा के पैतृक मकान - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा के पैतृक मकान को लेकर विवाद सामने आया हैं। उनके पैतृक मकान और प्लाट को कुछ लोगों ने बेचने का प्रयास किया हैं। हालांकि यह मामला पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा हैं। दो बार मकान बेचने की डील हुई और खरीददारों ने बयाना तक दे दिया, लेकिन उनकी पुत्रवधू के परिवार ने दोनों बार डील को रद्द करवाने का काम किया। पुत्रवधू आशा शर्मा का कहना हैं कि जो लोग इस काम को करने में लगे हैं, उनका जल्द सामने आकर खुलासा किया जाएगा। उन्होंने इसकी शिकायत भी कर रखी हैं।

विज्ञापन


मकान पर लिखवाया, बिकाऊ नहीं मकान
इस मामले के संज्ञान में आने के बाद पंडित भगवत दयाल शर्मा ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं पंडित भगवत दयाल शर्मा के छोटे भाई की पुत्रवधू आशा शर्मा हरकत में आ गई है। उन्होंने पैतृक मकान पर बडे़ अक्षरों में यह मकान बिकाऊ नहीं है, लिखवा दिया है और लोगों से किसी बहकावे में न आने की अपील की है।
विज्ञापन




बोली, मकान ऐतिहासिक धरोहर
आशा शर्मा ने कहा कि बेरी में स्थित मकान महान स्वतंत्रता सेनानी, हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा की जन्मस्थली है। यह घर ऐतिहासिक धरोहर है, जो पूरे बेरी नहीं अपितु झज्जर जिला के मान सम्मान का प्रतिक है। आशा शर्मा ने बताया कि कुछ असामाजिक लोग जिनका काम ठगी करना होता है, उन्होंने पं भगवत दयाल शर्मा के पैतृक मकान को 2-3 लोगों को बेचना चाहा है, जो बहुत ही घटिया व निंदनीय कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुश्तैनी जमीन में 300 गज का प्लाट, 150 गज में मकान बना
हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री बेरी गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म 26 जनवरी 1918 हो हुआ था। बेरी गांव में आज भी उनकी पुश्तैनी विरासत है, जिसमें 300 गज का एक प्लाट है, जो कि खाली पड़ा है। इसके अलावा जिस घर में वे रहते थे, वह करीब 150 गज जगह है। इस संपत्ति पर परिवार में विवाद भी चला हुआ है।

सार्वजनिक स्थल और लाइब्रेरी बनाने पर चल रहा विचार
आशा शर्मा ने बताया कि पंडित भगवत दयाल शर्मा पूरे हरियाणा की शान हैं। पूरा परिवार अब बेरी से बाहर रहता है। यह मकान एक सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे सहेजना उनका कर्तव्य है। परिवार की योजना है कि इस मकान में लाइब्रेरी और बुजुर्गों के बैठने की जगह बनाई जाए।


मुरारी लाल शर्मा ने भगवत दयाल को लिया था गोद
पंडित हीरालाल शर्मा के 2 बेटे थे। बड़ा बेटा पंडित उमराव सिंह और छोटे बेटा पंडित भगवत दयाल शर्मा थे। उमराव सिंह के दो बेटे बैनी प्रसाद और पंडित श्रीनिवास और दो बेटियां कैलाश शर्मा और प्रकाश शर्मा थीं। वहीं पंडित भगवत दयाल शर्मा के 3 बेटे राजेश शर्मा, भारत शर्मा, महादेव शर्मा और 3 ही बेटियां थीं। पंडित भगवत दयाल शर्मा को रोहतक के पंडित मुरारी लाल शर्मा ने गोद लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed