फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attack over car parking dispute leaves four injured.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गाड़ी हटाने के विवाद में हमला, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Attack over car parking dispute leaves four injured.
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर 4-बी में गाड़ी हटाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि चाकू सहित अन्य धारदार हथियार तक चल गए। हमले में तीन भाइयों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायलों में धर्मराज, देवराज, रामराज और बलराम शामिल हैं। इनमें सभी प्रवासी हैं व धर्मराज, देवराज, रामराज तीनों भाई हैं। आर्यन लेमिफेब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर सुमित भारद्वाज ने बताया कि कंपनी के पास ही सड़क बनाने का काम चल रहा है। सड़क पर पहले से टाटा ऐस गाड़ी भी खड़ी थी। कंपनी के कंटेनर चालक ने गाड़ी खड़ी करते समय टाटा ऐस को पीछे करने को कहा। इसी बात को लेकर टाटा ऐस चालक और उसके साथियों ने कंटेनर चालक व मजदूरों पर धारदार हथियारों से हमला किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed