फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attack on youth by blocking his way, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक का रास्ता रोककर हमला, केस दर्ज

Fri, 03 Mar 2023 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Attack on youth by blocking his way, case registered
बहादुरगढ़। गांव भापड़ोदा में एक युवक पर रास्ता रोककर हमला कर दिया गया। हमले में युवक को काफी चोट आई हैं। घायल ने गांव के ही तीन युवकों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भापड़ोदा के निवासी दीपक का कहना है कि वह ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव में स्थित एक वेयरहाउस में जा रहा था। रास्ते में गांव के तीन युवक मिल गए। उन्होंने रुकवा लिया और रॉड-डंडों से हमला कर दिया। लोग इकट्ठे होने लगे तो वे जान से मारने की धमकी देकर वहां से #ााग गए। उधर, आसौदा पुलिस का कहना है कि मामले में तीन नाम सामने आए हैं। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। झगड़े की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed