{"_id":"58c2fbf14f1c1bda32dc57b2","slug":"attack-on-the-team-the-alm-injured-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, एएलएम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, एएलएम घायल
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़।
उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के स्थानीय कर्मचारियों की एक टीम शुक्रवार को जब शहर के पटेल नगर स्थित एक घर में चोरी पकड़ने के लिए पहुंची तो यहां कई लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। इसमें टीम का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। बिजली कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में केस दर्ज करने से टल रही है। कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी दी है कि मंगलवार तक केस दर्ज नहीं किया तो बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाएगी।
बिजली निगम की टीम को पटेल नगर में बिजली चोरी की सूचना मिली थी। निगम अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे चेकिंग के लिए टीम वहां पहुंची। बिजली कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वहां प्रवीण नाम के एक व्यक्ति के भड़काने पर धर्मपाल और उसके लड़कों ने टीम में शामिल एएलएम देवेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसको गंभीर चोट आई। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायल कर्मचारी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस पर बिजली निगम की ओर से पत्र संख्या 5772 के जरिये पुलिस को शिकायत देकर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निवेदन किया गया। मगर एफआईआर अब तक दर्ज नहीं हुई है। इस पर यूनियन के नेताओं व कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। यूनियन का कहना है कि यदि मंगलवार तक उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होती है तो सिटी सब डिवीजन-2 में बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाएगी, जिसकी जिम्मेवारी पुलिस व प्रशासन की होगी। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन की स्थानीय इकाई के प्रधान बिजेंद्र फोगाट, बलवंत यादव, रवींद्र देशवाल, जयदेव व नवीन ने अस्पताल पहुंच घायल एएलएम देवेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।