{"_id":"65b69286a2593b9d3503f5e6","slug":"attack-on-a-family-with-axes-after-entering-the-house-two-injured-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-105159-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में घुसकर एक परिवार पर फरसे से हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में घुसकर एक परिवार पर फरसे से हमला, दो घायल
Sun, 28 Jan 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव कसार में एक मकान में घुसकर परिवार पर फरसों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में परिवार के कई लोग चोटिल हुए। दो भाइयों को गंभीर चोटें आई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ 307 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में कसार के निवासी शेर सिंह का कहना है कि 26 जनवरी की सुबह वह अपने बेटे जतिन और देवेंद्र के साथ मैदान में घूमने गए थे। उस वक्त काफी धुंध थी। वहां मैदान में बेटे जतिन की गांव के ही एक युवक के साथ कहासुनी हो गई। फिर हम वहां गए और बीच बचाव कर दोनों को समझा दिया। इसके बाद हम अपने घर पर चले गए। मेरा भाई पुष्कर भी आया हुआ था। हम दोनों भाई अपने बच्चों को समझा रहे थे। इसी बीच उस युवक का पिता सोनू फरसा लेकर आ गया। उसके साथ कुछ लोग और थे। एक युवक के हाथ में पिस्तौल तो बाकी के हाथों में रॉड-डंडे, फरसे आदि थे। आते ही उन्होंने मेरे भाई पुष्कर पर फरसे से वार किया। हम बीच बचाव करने लगे तो हम पर भी धावा बोल दिया। फिर शोर सुनकर हमारे परिचित व अन्य ग्रामीण आए तो वे सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद हमें अस्पताल ले जाया गया। जहां से मुझे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। उधर, सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -