{"_id":"5d51c6a98ebc3e6cee20c60d","slug":"attack-bahadurgarh-news-rtk511486362","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के साथ मारपीट, गाड़ी का शीशा भी तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के साथ मारपीट, गाड़ी का शीशा भी तोड़ा
विज्ञापन
परनाला रोड स्थित वेदांत आश्रम के बाहर बाइक सवार तीन युवकों ने भाजपा नेता पर हमला कर दिया। पहले मारपीट की फिर ईंट मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। किसी तरह आश्रम में घुसकर भाजपा नेता ने जान बचाई। उनकी शिकायत पर लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव आसौदा के निवासी विनय पंडित परनाला में स्थित वेदांत आश्रम में अकसर आते जाते हैं। सोमवार की शाम भी वह आश्रम में जा रहे थे। करीब पौने छह बजे जब आश्रम के गेट के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो बाइक सवार तीन युवक उनके पास आए। विनय ने खिड़की खोली ही थी कि युवकों ने हमला कर दिया। लात-घूसों से वार किए। किसी तरह विनय आश्रम के अंदर भागे और अपनी जान बचाई। जाते-जाते उक्त युवकों ने ईंट मारकर गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। विनय ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल विनय को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। मारपीट करने वाले तीनों युवक गांव परनाला के ही बताए जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विनय पंडित खुद को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बताते हैं।
जल्द सुलझाएंगे मामला : एसएचओ
सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर भेज दिए गए। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- देवेंद्र, एसएचओ, लाइनपार