{"_id":"683601790d9d284bca0fc6ef","slug":"atiksh-and-ashish-won-in-chess-competition-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115045-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शतरंज प्रतियोगिता में अतिक्ष और आशीष ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शतरंज प्रतियोगिता में अतिक्ष और आशीष ने बाजी मारी
विज्ञापन
-फोटो 59 : विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते चैस एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत एसोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर स्थित आकाश इंटरनेशनल स्कूल में झज्जर चैस एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर 11 व 17 और ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 130 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विष्णु भगवान कश्यप ने बताया कि 11 आयु वर्ग में अतिक्ष देशवाल प्रथम, अरिहंत दुबे दूसरे व कोणार्क कश्यप तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में आशीष शर्मा ने प्रथम, पारस भौरिया ने द्वितीय और यश तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग में सोनाक्षी प्रथम, मानवी गोयल दूसरे व शिवी गोयल तीसरे स्थान पर रहीं। ओपन वर्ग में श्रेय दलाल ने पहला, संदीप पोद्दार ने दूसरा और कपिल दहिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर झज्जर चैस एसोसिएशन के सदस्य जयंत चाहर ने बताया कि 28 व 29 जून को हरियाणा राज्य स्तरीय चैस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमे भाग लेने वाले जिला झज्जर के खिलाड़ियों को एंट्री फीस में स्पेशल छूट दी जाएगी। इस बीच एसोसिएशन के प्रधान विष्णु भगवान कश्यप ने स्कूल प्रधानाचार्य एल्स थॉमस तथा स्कूल स्टाफ का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से उमेश पूनिया, जयंत चाहर, संजय गुलिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
-फोटो 59 : विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते चैस एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसोसिएशन
-- -- -- -- -- -- -- --