Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Athletic Championship will be held on 30th November at Village Sarai Aurangabad

Jhajjar-Bahadurgarh News: एथलेटिक चैंपियनशिप 30 नवंबर को गांव सराय औरंगाबाद में होगी

Wed, 26 Nov 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 26 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Athletic Championship will be held on 30th November at Village Sarai Aurangabad
झज्जर। आगामी 30 नवंबर को गांव सराय औरंगाबाद के खेल मैदान पर पहली बार जिले में महिला एथलेटिक लीग का आयोजन होगा। करण राठी इंटरनेशनल कोच एथलेटिक ने बताया कि भारत सरकार के युवा मामलों के मंत्रालय की तरफ से खेलो इंडिया की तर्ज पर अस्मिता खेल ही है मेरी पहचान एथलेटिक लीग का आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

देशभर में लगभग 300 जिलों में यह आयोजित कराई जा रही हैं। खेल मंत्रालय की तरफ से खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए एवं अधिक से अधिक महिलाओं की प्रतिभागिता कराए जाने पर जोर दिया है। एथलेटिक लीग के माध्यम से महिलाओं की प्रतिभाओं को पहचानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

यह लीग प्रतिभाओं को पहचानने का एक प्लेटफॉर्म साबित होगा। इस लीग में महिलाओं की विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। इस तरह की प्रतियोगिताएं नए खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। इस महिला लीग में अंडर 14 आयु वर्ग एवं अंडर 16 आयु वर्ग की लड़कियां भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 14 आयु वर्ग की ट्रायथलन ए में 60 मीटर दौड़, लांग जंप एवं ऊंची कूद, ट्रायथलान बी में 60 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और बैक थ्रो, एक किलो भार का गोला अपने दोनों हाथों से अपने सिर के ऊपर से पीछे की ओर फेंका जाएगा। ट्रायथलन सी में 60 मीटर दौड़, लांग जंप और 600 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
16 आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़, लाेंग जंप और 600 मीट दौड़, हाई जंप, लांग जंप, डिस्कस थ्रो, शाॅटपुट इवेंट एवं जेवलिन थ्रो इवेंट का आयोजन किया जाएगा। किड्स जेवलिन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
चरण सिंह राठी ने बताया कि 14 आयु वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 21 दिसंबर से 2011 से 20 दिसंबर 2013 के मध्य एवं 16 आयु वर्ग में भाग लेने वाली खिलाड़ियों का जन्म 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 के मध्य होना चाहिए। केवल जिले की ही महिला खिलाड़ी भाग ले सकती हैं।

सभी खिलाड़ी अपने साथ अपने जन्म से संबंधित आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। जिला एथलेटिक एसोसिएशन के टेक्निकल अधिकारी एवं स्कूलों में एथलेटिक को बढ़ावा देने वाले स्पोर्ट्स टीचरों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed