{"_id":"6950471f5b8ef911180c98db","slug":"atal-bihari-vajpayee-never-compromised-on-the-nations-honor-jagdish-nayyar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119831-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी भी राष्ट्र के सम्मान से समझौता नहीं किया : जगदीश नैयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी भी राष्ट्र के सम्मान से समझौता नहीं किया : जगदीश नैयर
विज्ञापन
-फोटो 64 : कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री जगदीश नैयर। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर सेक्टर-2 स्थित गौरी शंकर मंदिर में जन्मशताब्दी समारोह के अंतर्गत अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अटल के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसमें मुख्यातिथि के रूप में पूर्व मंत्री जगदीश नैयर ने शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि व जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता व विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने की।
मुख्यातिथि जगदीश नैयर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे महान नेता थे जिन्होंने राजनीति में रहते हुए कभी भी राष्ट्र के सम्मान से समझौता नहीं किया। इस मौके पर पंकज गर्ग, दिनेश शेखावत, पार्षद राजबाला, चेयरपर्सन सरोज राठी, राजपाल शर्मा, धर्मवीर वर्मा, नकुल चोपड़ा, नकुल कौशिक, शेखर कौशिक मौजूद रहे।