फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Assembly elections...Election Commission keeping an eye on every corner

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधानसभा चुनाव....चच्चे चप्पे पर निर्वाचन आयोग की नजर

Wed, 28 Aug 2024 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 28 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections...Election Commission keeping an eye on every corner
झज्जर। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन की विभिन्न टीम लगातार सक्रिय है। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 9 टीमें होंगी जो चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र बहादुरगढ़, बादली, झज्जर व बेरी में एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वायड टीमें), एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) वीवीटी (वीडियो विविंग टीम) का गठन कर दिया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 9-9 एफएसटी व एसएसटी टीमें कार्य कर रही हैं। इसके अलावा पांच-पांच वीवीटी टीमें कार्य कर रही हैं। ये सभी टीमें सक्रियता के साथ चुनाव ड्यूटी में तैनात हैं और चुनाव प्रचार गतिविधियों पर टीमों की पैनी नजर है।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि जिला में होर्डिंग्स व प्रचार सामग्री तैयार करने वाले प्रिंटर्स व उनके कर्मचारी बिना अनुमति के किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रिंटर्स को निर्देश दिए गए हैं कि प्रचार सामग्री पर प्रकाशित करवाने वाले, संख्या तथा अपने बारे में भी जानकारी प्रकाशित करेंगे। जिला में बिना अनुमति के जहां भी प्रचार सामग्री मिली तो संबंधित के खिलाफ जन प्रतिनिधि अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता तथा संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से आह्वान किया कि आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन की शिकायत भारतीय निर्वाचन आयोग के एप सी-विजिल या जिला प्रशासन के टोल फ्री नंबर 1950 पर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed