{"_id":"602593928ebc3ee971693039","slug":"asked-for-extortion-money-of-25-lakhs-after-giving-three-days-time-calling-the-baba-gang-and-disconnected-the-phone-bahadurgarh-news-rtk5949476109","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन का समय देकर 25 लाख की रंगदारी मांगी, बाबा गैंग से कहकर फोन काट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन का समय देकर 25 लाख की रंगदारी मांगी, बाबा गैंग से कहकर फोन काट दिया
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालचंद कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के पास बुधवार देर रात एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने शुरुआत में गाली-गलौज की। बाद में उसने तीन दिन का समय देकर 25 लाख रुपये की रंगदारी देने की मांग की। व्यक्ति ने तुरंत थाना लाइनपार पुलिस को इससे अवगत कराया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लालचंद कॉलोनी निवासी रमेश अग्रवाल पुत्र जोगराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बुधवार रात करीब 9 बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुझे चमत्कार दिखाना ही पड़ेगा। तूने अग्रवाल कॉलोनी में एक प्लॉट लिया है। अब तेरा निकालने का टाइम आ गया। इसके बाद आरोपी ने फिर से गाली-गलौज करते हुए तीन दिन का समय देकर उससे 25 लाख रुपये की रंगदारी देने की मांग की। रमेश के अनुसार, फोन करने वाले शख्स ने उसे पुलिस के पास जाने के लिए मना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मैं बाबा गिरोह से बोल रहा हूं और यह कहकर उसने फोन काट दिया। पुलिस ने रमेश अग्रवाल की शिकायत पर रंगदारी मांगने वाले बदमाश के खिलाफ अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी उसका पता नहीं चल पाया है कि वह कौन है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज क र जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
-अशोक कुमार, थाना प्रभारी, लाइनपार।