फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Asked for 18 thousand metric tons of DAP, got only 8 thousand

Jhajjar-Bahadurgarh News: मांगा 18 हजार मीट्रिक टन डीएपी, मिला सिर्फ 8 हजार

Fri, 17 Nov 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Asked for 18 thousand metric tons of DAP, got only 8 thousand
झज्जर। गेहूं व सरसों की बिजाई के लिए कृषि विभाग ने करीब 18 हजार मीट्रिक टन की डीएपी की डिमांड मुख्यालय को भेजी गई थी, लेकिन अभी तक केवल 8 हजार मीट्रिक टन डीएपी ही जनपद को मिला है। शुक्रवार रेलवे स्टेशन पर लगे रैक से जिले के किसानों को करीब 810 मीट्रिक टन डीएपी खाद की सप्लाई मिली हैं।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की बिजाई का काम तेजी से चल रहा है। किसानों को डीएपी खाद की काफी आवश्यकता हो रही है लेकिन सरकारी केंद्रों पर इसकी कमी बनी है। पिछले दिनों पछेती सरसों की बिजाई करने वाले किसानों को डीएपी खाद की कमी खली थी। रैक से मिले डीएपी खाद को सरकारी व प्राइवेट दुकानों पर पहुंचाया जा रहा हैं। जिले में करीब 200 निजी दुकानें हैं, लेकिन मात्र 150 ही संचालित है।सरकारी खाद की दुकानें 50 के करीब है। इनमें हैफेड, इफको, को-ओपरेटिव सोसाइटी, भूमि सुधार निगम व अन्य है। इनमें डीएपी खाद उपलब्ध हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को जरूरत के अनुसार खाद दिए जाने के निर्देश दिए गए है ताकि सभी किसानों को डीएपी व अन्य खाद मिल सके।कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के लिए डीएपी खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी। पिछले दिनों रेवाडी के खोली, रोहतक, भिवानी में लगे रैक से जिले को सैकड़ों एमटी डीएपी व यूरिया खाद की सप्लाई हो चुकी हैं।
विज्ञापन

वर्जन:
किसानों के लिए डीएपी, यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है। झज्जर रेलवे स्टेशन पर लगे रैक से करीब 810 एमटी खाद पहुंचा हैं। किसानों के लिए पर्याप्त खाद है। करीब 250 एमटी डीएपी स्टॉक में रखा हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जसबीर सिंह, गुण नियंत्रक अधिकारी, कृषि एवं कल्याण विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed