फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Asha workers broke barricades, created a jam

Jhajjar-Bahadurgarh News: आशा कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड्स, लगाया जाम

Thu, 19 Oct 2023 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Asha workers broke barricades, created a jam
झज्जर। शहर के श्रीराम पार्क में एकत्रित होकर आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आवास के बाहर महापड़ाव डाल दिया है।सभी आशा कार्यकर्ताएं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के निवास पर नारेबाजी करते हुए पहुंची। कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए पुलिसबल भी उनके साथ-साथ चला। पुलिस ने बेरी रोड पर बैरिकेड्स लगाए हुए थे। आशा कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़ी और प्रदर्शन किया। इस दौरान सिटी डीएसपी शमशेर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी आशा कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए पहुंचे, लेकिन आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले कई महीने से अपनी वेतन वृद्धि को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन लघु सचिवालय परिसर में कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कई दौर की वार्ता सरकार के नुमाइंदों के साथ यूनियन के पदाधिकारियों की हो चुकी हैं, लेकिन उनके वेतन को बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम भाजपा सरकार की ओर से नहीं उठाया गया है। इसके चलते पूरे हरियाणा में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने महापड़ाव भाजपा के नेताओं, विधायकों, सांसदों के निवास पर डालने की रणनीति बनाई। आशा कार्यकर्ता यूनियन की प्रधान कविता दूल्हेड़ा, सीटू की जिला प्रधान किरण बरहाना, अनीता ने बताया कि उन्होंने 24 घंटे का महापड़ाव डालने की योजना बनाई है। इसके चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के निवास के आगे सड़क पर 24 घंटे का महापड़ाव डाला हैं। जो वीरवार करीब एक बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


तैनात रहा पुलिस बल
आशा कार्यकर्ता यूनियन के महापड़ाव को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। डीएसपी शमशेर सिंह खुद मोर्चा संभाले हुए थे। काफी संख्या में महिला पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed