{"_id":"47ca03b5c12bdccc319d26065db14c13","slug":"asha-worker-taken-indradhanush-kaman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्करों ने संभाली मिशन इंद्रधनुष की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्करों ने संभाली मिशन इंद्रधनुष की कमान
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष वीरवार को शुरू हो गया। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जहां इसका बहिष्कार किया। वहीं आशा वर्करों ने इसकी कमान संभाली। स्वास्थ्य कर्मियों ने अभियान के दौरान ईंट भट्ठों व अन्य स्लम क्षेत्र में जाकर अभियान के तहत दो साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया।
अभियान 13 जनवरी तक चलेगा। मिशन इंद्रधनुष को कामयाब करने की जिम्मेदारी बहु उद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी (एमपीएचडब्ल्यू), आशा वर्कर व पीएचसी में तैनात नर्स के कंधों पर होती है। अभियान को लेकर जिले में टास्क फोर्स भी बनाई गई है। जिले में 7 से 13 जनवरी तक मिशन इंद्रधनुष चलना है। इसके लिए जिले में 300 के करीब कर्मियों की ड्यूटी स्वास्थ्य विभाग ने लगाई थी। वीरवार को अभियान शुरू हुआ तो एमपीएचडब्यू ने अपने प्रधान के निलंबन के विरोध में इस मिशन का बहिष्कार कर दिया। डेढ़ सौ एमपीएचडब्ल्यू की ड्यूटी इसमें लगी थी, लेकिन कोई भी कर्मी अभियान में शामिल नहीं हुआ। पूरे अभियान की कमान आशा वर्करों व कुछ अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने संभाली। इस बीच सीएमओ एसआर सिवाच ने कहा है कि मिशन इंद्रधनुष पर कर्मियों के बहिष्कार का कोई असर नहीं पड़ा है।
15 को एसोसिएशन देगी धरना
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र ने कहा कि एसोसिएशन के जिला प्रधान वीरेंद्र दलाल को बहाल करके एसोसिएशन द्वारा उजागर किए गए भ्रष्टाचार की जांच नही की जाती तब तक एसोसिएशन मिशन इन्द्र धनुष कार्यक्रम से दूरी बनाए रखेगी। 15 जनवरी को एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। जिसमें सीएमओ को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इसके अलावा हर हलके के विधायक, सांसद, मंत्री को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी भ्रष्टाचार पर दी शिकायतों पर कार्रवाई नही हुई तो एसोसिएशन कोई भी कठोर निर्णय लेने पर मजबूर होगी
विज्ञापन
इंद्रधनुष के लिए 700 सेशन की योजना
स्वास्थ्य विभाग के मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। जिला राजस्व अधिकारी ओपी गोदारा ने मिशन इंद्रधनुष को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम के मौजूदा स्वरूप व झज्जर जिले में टारगेट ग्रुप पर विशेष चर्चा की। बैठक के उपरांत झज्जर शहर में गुड़गांव रोड स्थित स्लम एरिया में सिविल सर्जन डॉ. ईश्वर सिंह ने बच्चों का वैक्सीनेशन कर जिले में कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। सिविल सर्जन ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत 0 से 2 वर्ष आयु तक के सभी बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
झज्जर जिले में सभी ईंट भट्ठों, निर्माणाधीन इमारतों व स्लम एरिया में विशेष कैंप लगाकर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा ताकि देश का बचपन व भविष्य स्वस्थ हो। झज्जर जिले में मिशन इंद्रधनुष के लिए 700 सेशन की योजना तैयार की गई है। इस अवसर पर जिला प्रतिक्षण अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र, डिप्टी सिविल सर्जन डा. विनीत यादव, अर्बन नोडल अधिकारी डा. कुलदीप सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे।