फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ART center opens in civil hospital, HIV patients will get benefit

नागरिक अस्पताल में खुला एआरटी सेंटर, एचआईवी मरीजों को मिलेगा लाभ

Fri, 02 Apr 2021 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
ART center opens in civil hospital, HIV patients will get benefit
वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के दौरान एआरटी सेंटर के शुभारंभ पर नागरिक अस्पताल में मौजूद सिविल सर्जन डॉ - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। एचआईवी से ग्रसित मरीजों को अब इलाज व दवाईयों के लिए दूसरे जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनकी सुविधा के मद्देनजर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में ही एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी (एआरटी सेंटर) खोला गया। वीरवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस एआरटी सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान जिले के स्वास्थ्य अधिकारी व सेंटर से जुड़े कर्मी भी जुड़े रहे।
विज्ञापन

बता दें कि पहले नागरिक अस्पताल में एड्स रोग से पीड़ित व्यक्तियों को दवा के लिए रोहतक स्थित पीजीआईएमएस का रुख करना पड़ता था। नागरिक अस्पताल में पूरी जांच से लेकर उनके उपचार तक की सुविधा पर्याप्त नहीं मिल पाती थी। मगर अब एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी सेंटर के खुल जाने से एड्स पीड़ितों को ईलाज के लिए बाहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहां एचआईवी यानी एड्स के मरीजों का इलाज मुफ्त में ही किया जाएगा। चिकित्सकों के अनुसार एड्स से बचाव को लेकर हमें जागरूक रहना बेहद जरूरी है। एड्स एक ऐसी जानलेवा बीमार है जो मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु (एचआईवी) के बाद होती है। एचआईवी संक्रमण के बाद मानवीर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है। इसके बाद शरीर अन्य संक्रमणों से लड़ पाने में अक्षम हो जाता है। इस प्रकाश के संक्रमण को अवसरवादी संक्रमण कहा जाता है क्योंकि ये अवसर पाकर कमजोर हो रहे प्रतिरक्षा प्रणाली पर हावी हो जाते हैं जो बाद में एक बीमारी का रूप का रूप ग्रहण कर लेती है। एड्स प्रभावित लोगों में हुए कई संक्रमण जो गंभीर समस्या पैदा कर सकते हैं या जानलेवा हो सकते हैं को शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली नियंत्रित करती है। एड्स शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को इतना दुष्प्रभावित कर देता है कि इस गंभीर बीमारी की रोकथाम या इसका उपचार करना आवश्यक हो जाता है।
विज्ञापन

जागरूक बने लोग
बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में एआरटी सेंटर के शुभारंभ पर पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने कहा कि एचआईवी संक्रमण को रोकने का एकमात्र तरीका है लोगों को इस बारे में जागरूक किया जाए। लोगों को इस बीमारी के फैलने व उससे बचाव को लेकर हमें क्या-क्या विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। इसको लेकर बताना चाहिए, ताकि इसके दुष्प्रभाव से बचा जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया, प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संजीव, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन कोहली व डॉ. रविकांता, अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डीएमएस डॉ. देवेंद्र मेघा, डीएमएस डॉ. संदीप गुलिया, डॉ. बिजेंद्र, डॉ. सुनीता, डॉ. शैली के अलावा एआरटी सेंटर में कार्यरत एसटी आई काउंसलर देव कुमार नांदल, आईसीटीसी काउंसलर शशि सैनी व ममता, एलटी यजवंती व ओएसटी से राजीव वर्मा, ओएसटी काउंसलर संतोष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed