{"_id":"60a40e3c8ebc3e8dc507059b","slug":"arrested-for-firing-with-intent-to-kill-bahadurgarh-news-rtk609058214","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोपी काबू
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब तस्करी के विवाद में 2 मई को गांव बामनोली में वारदात की थी। आरोपी की पहचान प्रवीण उर्फ भोली निवासी गांव बामनोली के तौर पर की गई। आरोपी को मंगलवार को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि मनजीत निवासी गांव जसौरखेड़ी ने 2 मई को जान से मारने की नीयत से फायर करने के संबंध में शिकायत दी थी। इस पर थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि थाना के उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सोमवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शराब तस्करी के विवाद को लेकर हुए झगड़े व जानलेवा हमला करने के मामले में पकड़े गए आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायर करने की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया।
एसएचओ अशोक ने बताया कि 2 मई को उपरोक्त वारदात की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तो एक खाली खोल और एक कारतूस बरामद किया था। रिमांड के दौरान आरोपी से शराब तस्करी व इस आपराधिक वारदात में और शामिल रहे अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। वारदात में इस्तेमाल वाहन व हथियार भी पूछताछ से बरामद होने की संभावना है।