फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Army sent notice to shopkeepers and city council

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकानदारों, नगर परिषद को सेना ने भेजा नोटिस

Tue, 28 Mar 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 28 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Army sent notice to shopkeepers and city council
बहादुरगढ़। शहर में रोहतक रोड स्थित सेना की जमीन पर अवैध रूप से बनी दुकानों में अपनी दुकानें चला रहे दुकानदारों व अन्य संस्थानों को सेना के बठिंडा सर्कल के संपदा अधिकारी की ओर से फिर नोटिस भेजे गए हैं। हालांकि नोटिस में 24 फरवरी तक जवाब दायर करने को कहा गया है लेकिन दुकानदारों को ये नोटिस एक दिन पहले 25 मार्च को ही मिले हैं। नोटिस में साफ लिखा है कि अगर जमीन पर कब्जा करने वालों ने अपना जवाब नहीं दिया तो उन्हें एक्स पार्टी घोषित करके एकतरफा फैसला सुना दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में नगर परिषद और सर छोटूराम धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से जवाब दायर किया जा चुका है। लेकिन करीब आठ दुकानदारों की ओर से अभी कोई जवाब नहीं भेजा गया है। इन सभी दुकानदारों ने रविवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला से मुलाकात की और इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। इस पर कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने सेना के बठिंडा सर्कल के संपदा अधिकारी से फोन पर बातचीत की और दुकानदारों व नगर परिषद की ओर से अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नोटिस का जवाब उन्हें हर हाल में देना होगा। उसके बाद ही इस मामले में आगामी सुनवाई होगी। अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया तो एकतरफा कार्रवाई कर दी जाएगी। इस पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय ने सभी दुकानदारों को बताया कि वे अपने-अपने नोटिस का जवाब खुद भी भेज दें। हालांकि जिन दुकानदारों को नोटिस आया है उनमें से अधिकांश नगर परिषद को किराया देते हैं। नगर परिषद की ओर से बनाई दुकानों में ही वे किराएदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि फरवरी माह में भी डिफेंस की ओर से डाक के माध्यम से नगर परिषद, छोटूराम धर्मशाला, हनुमान मंदिर समेत नप कार्यालय के सामने बनी आठ दुकानदारों के अलावा कई अन्य दुकानदारों को भी नोटिस दिए गए थे। सेना के बठिंडा सर्कल के एस्टेट आफिसर की ओर से भेजे नोटिस में साफ लिखा था कि डिफेंस की जमीन पर जो अवैध कब्जा किया हुआ है, उसे 17 फरवरी तक हटा लिया जाए। अगर इस दिन तक अवैध कब्जा नहीं हटाया जाता है तो उसका कारण बताया जाए। अगर उनकी ओर से अवैध कब्जा नहीं हटाया जाता है तो उसके बाद डिफेंस की ओर से यह जमीन खाली करवा ली जाएगी। नोटिस मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया था लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया था। अब फिर से नोटिस आया है और उसमें साफ लिखा है कि अगर अब भी जवाब नहीं दिया तो उन्हें एक्स पार्टी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed