फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Arjun Awardee Deeksha Dagar increased the pride of the region: Dhankhar

अर्जुन अवाॅर्डी दीक्षा डागर ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव : धनखड़

Thu, 11 Jan 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Arjun Awardee Deeksha Dagar increased the pride of the region: Dhankhar
बादली हलके के गांव छपार की बेटी गोल्फर दीक्षा डागर को अर्जुन अवार्ड मिलने पर गदा भेंट कर सम्मा
झज्जर। छप्पार गांव में अर्जुन अवाॅर्डी दीक्षा डागर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि झज्जर की बेटी दीक्षा डागर ने गोल्फ की अनेक विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर अपने गांव, हलके, जिला, हरियाणा और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को अपनी होनहार बेटी दीक्षा डागर की उपलब्धियों की चर्चा करते और बताते हुए गर्व और गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अर्जुन अवाॅर्ड मिलने पर और अधिक उत्साह के साथ खेलता है। बेटी दीक्षा ने अगले वर्ष होने वाले ओलंपिक खेलों में देश के लिए मैडल जीतने का लक्ष्य रखा है। हम सभी आज बेटी दीक्षा को सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं देते हैं। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा विशेषकर अपना क्षेत्र वीर सैनिकों, प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों और मेहतनकश किसानों की भूमि है। कुश्ती और कबड्डी की भूमि से लॉन टेनिस, फुटबाल, गोल्फ, शूटिंग जैसे खेलों में हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी दुनिया में धाक जमाना सीख गए हैं। इस अवसर पर दीक्षा डागर के पिता कर्नल नरेंद्र डागर, सुशील मिडकोला डागर खाप प्रधान, विनोद बाढ़सा, बसंत सुहरा, सरपंच श्रीभगवान, महंत नवीन महाराज, पार्षद रवि बराही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed