फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   arival to cauple from uttarpardesh, health department team come to screening.

उत्तर प्रदेश से आए दंपत्ति की स्क्रीनिंग करने पहुंची टीम

Sat, 04 Apr 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
arival to cauple from uttarpardesh,  health department team come to screening.
छावनी मोहल्ले में स्क्रीनिंग के लिए पहुंची टीम। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नजर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों पर टिकी हुई है। कहीं से भी किसी भी व्यक्ति के दूसरे राज्य से आने की सूचना मिलते ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पर पहुंचती है और लोगों को स्क्रीनिंग करती है। जरूरत पड़ने पर उसे अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करती है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ऐसे लोगों को अस्पताल में लाकर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजती है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के छावनी मोहल्ले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही 2 लोगों के उत्तरप्रदेश से आने की सूचना मिली तो सुबह ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम छावनी मोहल्ले में पहुंची और पति-पत्नी की स्क्रीनिंग की। इन दोनों दपंती को होम क्वारंटीन पर रखा गया है। शहर के छावनी मोहल्ले में रहने वाला युवक 2 दिन पूर्व लॉकडाउन के दौरान बाइक पर सवार होकर सहारनपुर से झज्जर पहुंचा है । बताया जा रहा है कि वह वह 2 दिन पहले ही पत्नी के साथ झज्जर आया हुआ था। सोनीपत में चेकिं ग के दौरान उसे रोका था। लेकिन पुलिस जवानों से आग्रह करने पर वह वहां से निकल गया था। युवक परिवार के साथ करीब पांच वर्षों से रह रहा है। इन दोनों दंपती को फि लहाल होम क्वारंटीन पर रखा गया है।
विज्ञापन

अधिकांश राज्यों में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। जब भी कोई व्यक्ति दूसरे राज्य से आता है तो उसे 14 दिन तक होम क्वारंटीन किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल तक जिले में एक भी कोरोना वायरस मरीज नहीं मिला है। जबकि विभाग की ओर से करीब 13 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सब सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

132 पर रखी जा रही निगरानी
जिले में 158 लोगों में से 132 लोगों पर विभाग की ओर से निगरानी रखी जा रही है। जबकि करीब 149 लोग होम क्वांरटीन किए गए हैं।
हर व्यक्ति को अस्पताल लाने की आवश्यकता नहीं है। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। शहर में सर्वे के कार्य शुरू कर दिया गया है।
- आरएस पूनियां, सीएमओ, झज्जर।

छावनी मोहल्ले में पहुंची महिला पुलिस।

छावनी मोहल्ले में पहुंची महिला पुलिस।- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed