{"_id":"61705ec32f0c22305f0b81be","slug":"arhtiya-association-opposes-fpo-buying-millet-jhjhar-news-rtk627609879","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढती एसोशिएसन ने किया बाजरा खरीद कर रहे एफपीओ का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढती एसोशिएसन ने किया बाजरा खरीद कर रहे एफपीओ का विरोध
विज्ञापन
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एफपीओ की ओर से की जा रही बाजरा खरीद को लेकर लामबंद हुए। वहीं मंडी परिसर में एसोसिएशन के प्रधान ने बैठक की। बैठक में निर्णय लिया कि मंडी के नियमों के हिसाब से एफपीओ की अपनी दुकान मंडी परिसर में नहीं होने के कारण बाजरा व अन्य खरीद नहीं कर सकते हैं जिसको लेकर मार्केट कमेटी की सचिव को ज्ञापन देने के लिए उनके कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। वहीं मार्केट कमेटी की सचिव ने आढ़तियों की ओर से दिए ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
आढ़तियों का कहना है कि यदि एफपीओ बाजरा व अन्य खरीद करता है तो आढ़तियों को काफी नुकसान होता है। जबकि आढ़तियों की ओर से मंडी प्रबंधन को शुल्क समय पर दिया जाता है। एफपीओ के पास न तो कोई दुकान है ओर न ही कोई मंडी परिसर में ठिकाना है।
आढ़तियों ने बताया कि एफपीओ को फसल खरीद करने के लिए मंडी परिसर में दुकान व लाइसेंस लेकर फसल की खरीद कर सकता है लेकिन आढ़तियों ने कहा कि सभी आढ़तियों ने करीब करोड़ रुपये की दुकानों को खरीदकर लाइसेंस लेकर व टैक्स अदा करके फसल बेचने व खरीदने का काम कर रहे हैैं।
विज्ञापन
एफपीओ आढ़तियों की तरह से ही कमीशन एजेंट के रूप मे काम करने के लिए सरकार से मान्यता लिए होता है और कृषि कार्यों संबधित काम कर सकता है। एफपीओ खाद, बीज व फसलों की खरीद भी कर सकता है।
आढ़तियों का प्रतिनिधिमंडल मार्केट कमेटी की सचिव से मिलकर एफपीओ के खिलाफ ज्ञापन सौंपने गया था। सचिव ने आढ़तियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों को पहुंचा दिया जाएगा। वहीं आढ़तियों और एफपीओ से बातचीत कर मामला सुलझा लिया गया है। - सतबीर मल्हान, प्रधान अनाज मंडी एसोसिएशन, झज्जर।