फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   AQI started reaching near 400, now strong wind and rain expected

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक्यूआई पहुंचने लगा 400 के पास, अब तेज हवा और बारिश की आस

Thu, 16 Nov 2023 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 16 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
AQI started reaching near 400, now strong wind and rain expected
बहादुरगढ़। दिवाली के बाद एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 352 पर पहुंच गया। यह रेड जोन में है। आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसका असर सीधा सांस के मरीजों पर पड़ेगा। चिकित्सकों ने सांस के मरीजों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो दो दिन बाद तापमान और गिरने पर ठंड बढ़ेगी इसके बाद ये और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

प्रदूषण की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को प्रदूषण का स्तर दीवाली के दिन के मुकाबले काफी अधिक रहा। दीवाली वाले दिन प्रदूषण का स्तर 234 एक्यूआई था। जबकि बुधवार को यह 352 पर पहुंच गया। प्रदूषण के बढ़ने की वजह हवाओं की गति कम होना बताया जा रहा है। अगले दो दिन प्रदूषण की स्थिति यही रहने वाली है। हवाएं नार्थ ईस्ट और नॉर्थ वेस्ट से हवाएं आई। गति कम रही। इसी वजह से प्रदूषण बढ़ा है। बुधवार को बहादुरगढ़ में पीएम 2.5 का उच्चतम स्तर 461 दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम स्तर 227 पर रहा। औसत 352 रही। प्रदूषण के कम होने की संभावना बेहद कम है। उधर चिकित्सकों ने भी इस स्तर को काफी खराब बताया है। उन्होंने सांस, जुकाम व खांसी के मरीजों को इससे बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन



प्रदूषण से बचाव

-बाइक चलाते समय आंखों पर चश्मा लगाएं।

-बाहर निकलें तो मुंह पर रुमाल या मास्क पहनें।

-धुआं न होने दे, कोई कूड़ा जलाता है तो मना करें।

-घर के सामने सड़क पर पानी का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed