{"_id":"6907ac476fa8e08daf056dbf","slug":"aqi-in-the-red-zone-delhis-dust-is-blowing-away-responsibility-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118621-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रेड जोन में एक्यूआई, दिल्ली की धूल के साथ उड़ रही जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रेड जोन में एक्यूआई, दिल्ली की धूल के साथ उड़ रही जिम्मेदारी
Mon, 03 Nov 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर पड़ी मिट्टी, उड़ती धूल और निकलते वाहन। संवाद
बहादुरगढ़। दिल्ली से सटे शहर में साफ-सफाई के नाम पर दिनभर धूल उड़ती रहती है। इसको लेकर दिल्ली सरकार कोई उचित कदम नहीं उठा रही है। लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। शहर में एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों में एक्यूआई येलो जोन से रेड जोन में पहुंच गया है।
बहादुरगढ़ में रविवार सुबह के समय स्मॉग छाया रहा। वहीं सुबह से शाम तक एक्यूआई में उतार-चढ़ाव रहा। सुबह 8 बजे एक्यूआई 343 रेड जोन में दर्ज हुआ। वहीं शाम 4 बजकर 5 मिनट पर यह कम होते हुए 305 पर पहुंचा। 31 अक्तूबर को यह येलो जोन में कुल 167 दर्ज हुआ था। इसके बाद 1 नवंबर को 266 ऑरेंज जोन में रहा।
दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर सड़क पर जमा मिट्टी धूल बनकर उड़ रही है जिससे प्रदूषण बढ़ता है। यहां पर न तो पानी का छिडक़ाव हो रहा है और न ही मिट्टी को उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
बीएस-6 मानक नियमों के तहत पुराने वाहनों की एंट्री बैन कर दी गई है। टीकरी कलां और झाड़ौदा बॉर्डर पर दो दिनों से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें वाहनों की जांच कर रही हैं। दो दिनों में 400 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इनमें 10 ट्रैक्टरों ऐसे मिले जो डीजल के बीएस-4 से पुराने थे। उन्हें बॉर्डर से वापस लौटा दिया गया।
बॉक्स
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के दूसरे चरण की पाबंदियां जारी हैं। डीसी स्वपनील रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों को नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि प्रदूषण नियंत्रण उपायों को गंभीरता से अपनाना होगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहरी निकायों सहित अन्य संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रदूषण नियंत्रित के लिए सख्त कदम उठाएं।
वर्जन
सीएक्यूएम की ओर से दिल्ली में पुराने वाहनों की एंट्री बैन की गई है। प्रदूषण का स्तर लगातार लाल रंग में बना हुआ है। इसे कम करने के उपाय किए जा रहे हैं। शहर में सडक़ों और पेड़ों पर पानी का छिडक़ाव किया जा रहा है।
-शैलेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।