फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Approval has been granted for Rs. 4.45 crore for power sector reforms, and the work will be completed by March 31.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली सुधार पर 4.45 करोड़ की मंजूरी, 31 मार्च तक पूरे होंगे काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Approval has been granted for Rs. 4.45 crore for power sector reforms, and the work will be completed by March 31.
17jjrp11- बाजार में डाली जा रही केबल। संवाद
झज्जर। जिले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से लोगों को बेहतर बिजली सुविधा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। 31 मार्च तक नई केबल लाइन बिछाने, ट्रांसफार्मर बदलने, केबल बदलने समेत अन्य काम किए जाएंगे। बिजली निगम की तरफ से गर्मियों को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बिजली निगम की तरफ से एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया था। इसके लिए जिले में अब तक 4 करोड़ 45 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। इसमें बिजली निगम की तरफ से कुछ नए कार्यों के साथ पुराने कार्यों में सुधार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

डिवीजन अनुसार बजट
जिले में इन सभी कार्यों को पूरा करने में बिजली निगम की तरफ से 4 करोड़ 45 लाख 81 हजार 820 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। बहादुरगढ़ डिवीजन में सबसे अधिक 3 करोड़ 36 लाख 25 हजार 820 रुपये खर्च होंगे। बेरी में 1 करोड़ 1 लाख 39 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। झज्जर डिवीजन में 8 लाख 17 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मातनहेल सीएचसी स्वतंत्र फीडर से जुड़ेगा
गांव मातनहेल में स्वास्थ्य की सीएचसी का संचालन हो रहा है जिसको बिजली निगम की तरफ से स्वतंत्र फीडर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बिजली निगम की तरफ से 25 लाख 61 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वहीं झज्जर से गांव जहाजगढ़ तक नए पोल लगाने का कार्य किया जाएगा।


आरडीएसएस कार्य भी चालू
बिजली निगम की तरफ से आरडीएसएस स्कीम के तहत भी कार्य को किया जा रहा है। इसमें नए पोल व नए केबल लाइन बिछाने का कार्य हो रहा है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में टीमें इस कार्य को पूरा कर रही है। इस कार्य को भी 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।



वर्जन
जिले में गर्मियों के सीजन तक लोगों की सुविधा के लिए 4 करोड़ 45 लाख रुपये का कार्य किया जाएगा। इसमें ट्रांसफार्मर बदलने, नई केबल लाइन बिछाने व पुरानी केबल लाइन बदलने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। 31 मार्च तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है।
यशबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed