{"_id":"671194d5ea958f6957015014","slug":"applications-sought-for-maintenance-of-parks-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110543-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्कों के रखरखाव के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्कों के रखरखाव के लिए मांगे आवेदन
Fri, 18 Oct 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग की नीति के तहत शहर में पार्कों के रखरखाव को लेकर गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) और एसोसिएशन से आवेदन मांगे हैं। आवंदेन देने की तिथि 25 अक्तूबर है। बहादुरगढ़ के सेक्टरों समेत कई कॉलोनियों में 56 पार्क स्थित हैं। इन सभी के रखरखाव की जिम्मेदारी एनजीओ और पंजीकृत रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को दी जाएगी।
नगर परिषद की ओर से पार्कों के रखरखाव के लिए एनजीओ और आरडब्ल्यूए को हर महीने 4 रुपये 40 पैसे प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से राशि दी जाएगी। इस राशि से एनजीओ पार्कों में हरियाली बढ़ाने, पौधों की देखभाल करने, उनमें दवा-खाद और पानी का छिड़काव करने संबंधी कार्य करने होंगे। पार्कों के झूलों की मरम्मत व अन्य मरम्मत के कार्य भी एनजीओ द्वारा ही करने होंगे।
अगर पार्क में कोई बड़ा कार्य करना होगा तो वह नगर परिषद की ओर से किया जाएगा। वहीं ईओ नगर परिषद संजय रोहिल्ला का कहना है कि शहर में सभी पार्कों के रखरखाव को लेकर एनजीओ से आवेदन मांगे गए हैं। 25 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन पार्कों के रखरखाव को लेकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग की नीति के तहत मांगे गए हैं। संवाद