फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Apologize and behave friendly: Sunil

क्षमा मांगकर मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें : सुनील

Wed, 11 Sep 2024 03:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Apologize and behave friendly: Sunil

विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के चारों जैन मंदिरों में 10 दिवसीय पर्यूषण पर कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। दशलक्षण के तीसरे दिन पर्व धार्मिक प्रभावना के साथ जैन मंदिरों में सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक श्रीजी का पूजन, शांतिधारा, अभिषेक प्रारंभ हो जाता है और शाम के समय रोजाना मंदिरों में आरती व भजन कीर्तन होता है। बुधवार को पर्युषण पर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म का पालन किया गया और इसके बारे में बताया गया।

अनाजमंडी पांडुशिला पर भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना और अभिषेक किया। जैन समाज के प्रधान सुनील जैन ने बताया, पर्यूषण महापर्व जैन धर्मावलंबियों का आध्यात्मिक पर्व है। यह पर्व मैत्री व शांति का पर्व है। यह पर्व अपने आप में क्षमा का पर्व है। इसलिए जिस किसी से भी आपका बैरभाव है उससे शुद्ध हृदय से क्षमा मांगकर मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें। भारतीय संस्कृति का मूल आधार तप, त्याग और संयम है। यह पर्व सिखाता है कि धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष आदि की प्राप्ति में ज्ञान व भक्ति के साथ सद्भावना का होना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैन धर्म में 10 दिवसीय पर्युषण पर्व एक ऐसा पर्व है तो उत्तम क्षमा से शुरू होता है क्षमावाणी पर ही इसका समापन होता है। उत्तम आर्जव धर्म के बारे में उन्होंने बताया कि मन क्रम वचन के साथ होने पर ही उत्तम आर्जव धर्म फलित होता है। जीवन जीने के दो तरीके हैं। पहला सरलता और दूसरा छल कपट का, शांति तो साधना से ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन समाज के प्रवक्ता दीपक जैन ने उत्तम आर्जव धर्म के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में सरलता आना ही उत्तम आर्जव है। उत्तम आर्जव धर्म, मोह-माया का त्याग करने और आत्मा में निर्मलता का भाव उत्पन्न करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह मन को शांति प्रदान करता है और मन में द्वेष भावना व कुविचारों से मुक्ति के लिए सशक्त माध्यम है।



-फोटो 51 : शहर के दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते समाज के लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed