फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   anup murder convicted arested

अनूप हत्याकांड का दोषी अवैध हथियार सहित काबू

Sat, 21 Nov 2015 02:20 AM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
लंबे समय से पकड़ से बाहर चल रहे हत्या के मामले में दोषी व्यक्ति को पुलिस ने अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर, न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


अपराध जांच शाखा प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि एसपी सुमित कुमार के निर्देश पर पुलिस वांछित उद्घोषित अपराधियों, बेल जंपरों व अतिवांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चल रही है। इसी के तहत शाखा में तैनात सहायक उपनिरीक्षक सुभाष के नेतृत्व में एक टीम जब मांडोठी रोड पर गश्त पर थी तो टीम को सूचना मिली कि गांव लाडपुर (दिल्ली)  का निवासी जोगेंद्र गोला मांडोठी से रिट्स कार में सवार होकर बहादुरगढ़ की तरफ आ रहा है। इस पर पुलिस गांव सराय औरंगाबाद के नजदीक पहुंची और नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन


एक रिट्ज कार आई और इशारा देकर उसे रुकवाया गया। चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम जोगेंद्र बताया। तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 9 एमएम का पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रभारी ने बताया कि वांछित आरोपी जोगेंद्र वर्ष-2003 में रोहतक अदालत परिसर में हुई अनूप की हत्या व अन्य संगीन किस्म की अनेक वारदातों में शामिल रहा है।


आरोपी को माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। सजा के बाद से ही वह लगातार पुलिस की पकड़ से फ रार चल रहा था। अब पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए शहर थाना में मामला दर्ज हुआ है। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed