{"_id":"657351a4fedb56acee0e97c6","slug":"anti-narcotic-cell-caught-illegal-liquor-cart-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4109-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एंटी नार्कोटिक सैल ने पकड़ी अवैध शराब की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एंटी नार्कोटिक सैल ने पकड़ी अवैध शराब की गाड़ी
Fri, 08 Dec 2023 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस की एंटी नार्कोटिक सैल ने शराब से भरी एक गाड़ी पकड़ी है। गाड़ी से काफी मात्रा में शराब बरामद हुई। इसमें एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में आसौदा थाने में केस दर्ज हुआ है।
एएनसी को सूचना मिली थी कि रोहतक निवासी सुनील शराब से भरी गाड़ी लेकर ईस्माइला गांव से होते हुए भापड़ोदा की तरफ जाएगा। इस पर एएनसी की टीम ने भापड़ोदा गांव में इस्माइला रोड पर नाकाबंदी कर दी और वाहनों की चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक टाटा ऐस गाड़ी रुकवाई गई। तलाशी लेने पर गाड़ी में शराब भरी मिली। गिनती करने पर शराब की 148 पेटियां बरामद हुई। आरोपी गाड़ी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले कर उसके खिलाफ आसौदा थाने में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शराब कहां से लाकर कहां जा रहा था, कब से इस काम में संलिप्त है और कौन-कौन उससे जुड़े हैं आदि सिलसिले में उससे पूछताछ होगी।
नशीले पदार्थ सहित दो काबू
बहादुरगढ़। आसौदा थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आसौदा थाने में केस दर्ज हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि जाखोदा का निवासी सतपाल गांजा बेचता है। फिलहाल वह इसी मंशा से सरकारी स्कूल के पास खड़ा है। थाने की एक टीम ने वहां जाकर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास 43 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं थाने की एक अन्य टीम ने जाखोदा में ही नीम वाले अड्डे के पास से एक व्यक्ति को काबू किया। उसके पास से देशी शराब की 6 बोतल और 16 हाफ बरामद किए। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। इसकी पहचान रोशन के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।