फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Another farmer died in Tikari border stop

टीकरी बॉर्डर पड़ाव में एक और किसान की मौत

Wed, 24 Mar 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Another farmer died in Tikari border stop
बहादुरगढ़। कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में टीकरी बॉर्डर पड़ाव के दौरान बहादुरगढ़ के बाईपास पर डटे पंजाब के बठिंडा जिले रहने वाले एक और 72 वर्षीय किसान की बुधवार को मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बठिंडा जिले के समाध कोट भखतू का रहने वाला भोला सिंह पिछले काफी दिनों से कृषि आंदोलन को लेकर जारी धरने में शामिल था। वह टीकरी बॉर्डर पड़ाव के दौरान बहादुरगढ़ के बालौर चौक के नजदीक बाईपास पर किसान जत्थे के साथ डटा हुआ था। बुधवार की सुबह वह चाय-पानी पीकर अपने टेंट में लेट गया। बाद में जब काफी देर तक वह नहीं उठा तो उसके साथ रुके अन्य किसानों ने उसे संभाला और निढाल अवस्था में ही वे उसे तुरंत इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान किसान भोला सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना सदर से जांच अधिकारी मुख्य सिपाही कर्मवीर ने बताया कि मृतक के परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी गई है। उनके आने व बयान दर्ज कराने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसकी मौत हृदयाघात से होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मौत के असल वजह का तो पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed